{"_id":"8-38627","slug":"Allahabad-38627-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा लेने वालों को जमीन छोड़ने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा लेने वालों को जमीन छोड़ने का फरमान
Allahabad
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। मेजा ऊर्जा निगम की ओर से बनवाए जा रहे तापीय विद्युत गृह के लिए मेजा के सरैया कला, सलैया खुर्द, पताई डांडी, इसौटा, भगदेवा, कोहड़ार, मई खुर्द गांव में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसके बावजूद कुछ लोग जगह खाली नहीं कर रहे हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट के संगम सभागार में मेजा ऊर्जा निगम और जिला प्रशासन के बीच हुई बैठक में यह मसला सामने आने पर प्रशासन के अफसरों ने उन भूस्वामियों को तत्काल जगह खाली करने का फरमान सुनाया, जो मुआवजे की रकम प्राप्त कर चुके हैं। अफसरों ने बताया कि जिन 14 भूस्वामियों के मकान अधिग्रहण क्षेत्र में पड़ रहे हैं, उन्हें भी मुआवजा दिया जा चुका है। अब तक कुल 1485 भूस्वामियों के खाते में मुआवजे की रकम ट्रांसफर की जा चुकी है। मेजा ऊर्जा निगम के अफसरों की ओर से बताया गया कि अधिग्रहण से प्रभावित गांवों में रहने वालों के लिए मेजा ऊर्जा निगम की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब तक आईटीआई में कुल 200 बच्चों का एडमिशन कराया जा चुका है। 44 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं। तीन स्नानघाटों और दो स्कूलों की चहारदीवारी का निर्माण भी कराया गया है। नौ गांवों में 16 जगह रेन शेड बनाए जा रहे हैं। साथ ही दो सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन