{"_id":"8-38623","slug":"Allahabad-38623-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को लूटा फिर कूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को लूटा फिर कूटा
Allahabad
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। सलोरी में कपड़े की दुकान चलाने वाले मणि शुक्ला को सोमवार दोपहर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के बाहर लूट लिया गया। बाइक से आए आधा दर्जन लोगों ने उसकी अंगूठी छीन ली और पीटकर लहूलुहान कर दिया। पास ही तैनात पीएसी के जवानों ने मणि को पिटते देखा तो हमलावरों को दौड़ा लिया। मणि के चाचा का पिछले दिनों कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि बदला लेने के लिए उस पर हमला किया गया। हमला करने वालों की पहचान सलमान, रिजवान और गुड्डू के रूप में की गई है। मणि ने कर्नलगंज थाने में मारपीट और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन