{"_id":"8-38621","slug":"Allahabad-38621-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में निपटे 22 मुकदमे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में निपटे 22 मुकदमे
Allahabad
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। हाईकोर्ट में आयोजित लोक अदालत में सोमवार को कुल 22 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इससे कुल 89 पक्षकारों को 57 लाख 78 हजार रुपये प्रतिकर रूप में प्राप्त हुए। लोक अदालत का आयोजन उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरूण अग्रवाल के दिशा निर्देश में किया गया। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए महानिबंधक अनंत कुमार ने महत्वपूर्ण प्रयास किए। समिति के सचिव आरके उपाध्याय ने बताया कि लोक अदालत में मुकदमों का निस्तारण करने के लिए कुल पांच पीठों का गठन किया गया था। लोक अदालत के सफलता से वादकारियों में सुलह समझौते से अपने मुकदमों का निस्तारण कराने को लेकर उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन