फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सिविल लाइंस में पकड़ा गया ठग, बीच चौराहे धुनाई

सिविल लाइंस में पकड़ा गया ठग, बीच चौराहे धुनाई

Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर चौराहे पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक शख्स की जमकर धुनाई हुई। लोगों ने उसे पीटने के बाद सिविल लाइंस थाने पहुंचा दिया। जेल जाने की नौबत आई तो उसने थाने पर ही चेक काटकर थमा दिया। चेक मिलने के बाद भुक्तभोगियों ने एफआईआर नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन

सोहबतियाबाग के रहने वाले सोनू से पिछले साल शिवकुटी में मिले एक शख्स ने आठ लाख रुपये में रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा किया था। सोनू ने उसे दो बार में तीन लाख रुपये दिए। उसने एक और युवक से भी तीन लाख रुपये दिलवाए। पैसे मिलने के बाद वह गायब हो गया। उसने शिवकुटी का घर भी छोड़ दिया। दोनों साल भर उसे ढूंढते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ठग रविवार को हनुमान मंदिर से दर्शन कर निकल रहा था तो सोनू की नजर उस पड़ गई। उसने अपने घर के लोगों और दूसरे युवक को भी बुला लिया। ठग की पिटाई की वजह से हनुमान मंदिर चौराहे पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सिविल लाइंस थाने पर छह घंटे से अधिक समय तक पंचायत चली। युवकों को ठगने वाले शख्स ने तुरंत ही दोनों युवकों को चेक काटकर दे दिया। बाकी के रुपये उसने जल्द से जल्द दिलाने का भरोसा दिलाया। ठग के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि भुक्तभोगियों ने एफआईआर नहीं दर्ज कराई। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण आरोपी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed