फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कलक्ट्रेट कर्मियों के प्रमोशन में घपला, जांच शुरू

कलक्ट्रेट कर्मियों के प्रमोशन में घपला, जांच शुरू

Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कलक्ट्रेट में लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के प्रमोशन में घपले का मामला सामने आया है। प्रमोशन के लिए गठित समिति के अध्यक्ष तक शिकायत पहुंची तो उन्होंने मजिस्टीरियल जांच के आदेश जारी कर दिए। जांच की जिम्मेदारी एसीएम द्वितीय को सौंपी गई है। आरोप है कि अपात्रों से पैसा लेकर उन्हें पात्रता सूची में शामिल कर लिया गया और जिन्हें लाभ मिलना था, उन्हें इससे वंचित कर दिया गया। साथ ही इंट्री भी समक्ष स्तर के अधिकारी से नहीं कराई गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में लिपिकों के 17 पदों के प्रमोशन के लिए एडीएम सिटी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था। इसके तहत कुछ कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक और कुछ कर्मचारियों को वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर प्रोन्नत किया जाना है। लेकिन काफी समय तक कमेटी ने निर्णय नहीं लिया और प्रमोशन के मामले अटके रहे। कलक्ट्रेट के सूत्रों के अनुसार इस दौरान जो पात्रता सूची तैयार की जानी थी, उसमें खेल करने का लोगों को मौका मिला गया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। चयन वर्ष 2013-14 के तहत सभी कर्मचारियों की इंट्री पूरी कर दी गई। पात्रता सूची भी बना ली गई लेकिन गलत इंट्री कर सूची में कुछ अपात्र कर्मचारियों को भी शामिल कर लिया गया और जिन पात्र कर्मचारियों को प्रमोशन मिलना चाहिए था, इस खेल में उनका नाम सूची से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा कर्मचारियों को जो इंट्री दी गई, वह सक्षम स्तर के अधिकारी की नहीं थी। इंट्री में एसडीएम या डीएम के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं लेकिन यह भी नहीं हुआ। इस पर कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला समिति के अध्यक्ष एसडीएम सिटी अशोक कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश जारी कर दिए। जांच एसीएम द्वितीय अरुण कुमार को सौंपी गई है। इस बीच अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी आपत्तियां भी प्राप्त कर ली हैं। एडीएम सिटी का कहना है कि इंट्री सक्षम स्तर के अधिकारी की है या नहीं, अभी इसकी जांच कराई जा रही है। इस दौरान पात्रता सूची में गड़बड़ी की जांच भी होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed