फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हजारों की छूटी परीक्षा, हंगामा

हजारों की छूटी परीक्षा, हंगामा

Mon, 16 Dec 2013 05:41 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 16 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। खाकी पहनने का हजारों अभ्यर्थियों का सपना चूर-चूर हो गया। अचानक परीक्षा केंद्र बदल दिए जाने से रविवार को हुई सिपाही भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में ये शामिल नहीं हो पाए। तीन केंद्रों से मायूस लौटे अभ्यर्थियों ने खासा हंगामा भी किया। अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट, सिविल लाइंस चौराहे पर प्रदर्शन किया तो बेली रोड पर चक्काजाम कर दिया। रेलवे स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा। कुछ अभ्यर्थियों को बस से प्रतापगढ़ भिजवाया गया लेकिन देरी के कारण वह परीक्षा नहीं दे पाए।
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा रविवार को भारी अव्यवस्था के बीच हुई। इलाहाबाद जिले के 132 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में लगभग 80 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा 64348 अभ्यर्थियों को देनी थी। परीक्षा देने के लिए दूर-दूर से अभ्यर्थी इलाहाबाद पहुंचे। हजारों अभ्यर्थी जब बीएचएस पहुंचे तो पता चला कि वहां एसएससी की परीक्षा हो रही है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र लेकर इधर उधर दौड़ते रहे लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिला। भड़के अभ्यर्थी सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे। बताया कि उनका परीक्षा केंद्र नौलखी देवी सोमवंशी इंटर कॉलेज भरोखर पट्टी कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू किया तो उनको प्रतापगढ़ भिजवाने के लिए पांच बसों का इंतजाम किया गया। हालांकि देरी के कारण अभ्यर्थियों को प्रतापगढ़ में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिली। इसी प्रकार सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज के अभ्यर्थियों का केंद्र जीआईसी फतेहपुर तथा ईश्वर प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का केंद्र अलीगढ़ के प्रताप सिंह मेमोरियल हाईस्कूल कुंदन नगर को बना दिया गया। अचानक केंद्र बदले जाने से भड़के अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन पर भी जमकर बवाल काटा। कुछ अभ्यर्थियों का केंद्र इलाहाबाद की जगह भदोही भी कर दिया गया।
विज्ञापन

केंद्रों पर भी अव्यवस्था का आलम रहा। कंपकंपाती सर्दी में पूरी रात जागे अभ्यर्थियों को दूरदराज के केंद्रों तक पहुंचने के लिए गाड़ियां तक नहीं मिलीं। अभ्यर्थी बसों की छत पर बैठकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। वापसी में भी उनको धक्के खाने पड़े। दोपहर एक बजे परीक्षा समाप्त होने के तीन घंटे बाद ही बारा, शंकरगढ़ के अभ्यर्थियों को सवारी मिल सकी। बारा, शंकरगढ़, फूलपुर के परीक्षा केंद्रों पर भारी अव्यवस्था भी रही। अभ्यर्थियों को पानी तक नसीब नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर के अंकित और राजेश, गाजीपुर के श्याम जी, लखनऊ के अरुण, प्रतापगढ़ के आनंद, कौशांबी के विनोद का दावा है कि परीक्षा केंद्रों को बदले जाने की जानकारी वेबसाइट पर काफी देर से डाली गई। शनिवार को जब वह अपने शहरों से चले तो पुराना प्रवेश पत्र ही वेबसाइट पर लोड था।

पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर आईजी एलवी एंटनी देवकुमार, डीआईजी एन रविंद्र, एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी राजेश यादव, एसपी क्राइम एके पांडेय, एसपी यमुनापार लल्लन राय समेत सभी अफसर दिन भर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। नोडल अफसर राजकमल यादव ने बताया कि परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed