Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रिटायर्ड प्रोफेसर से दो लाख की छिनैती

रिटायर्ड प्रोफेसर से दो लाख की छिनैती

Wed, 11 Dec 2013 05:41 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 11 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर में झपटमारों का गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने करेली जीटीबी नगर के रहने वाले रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर तौकीर हसन आब्दी से दो लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। बैग छीनने के लिए बदमाश पुराने शहर की तंग गलियों में गुम हो गए। छिनैती की सूचना पाकर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर ने चौराहों पर नाकेबंदी कराई लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन

लखनऊ के शिया पीटी कॉलेज के इतिहास विभाग से रिटायर हुए तौकीर हसन मंगलवार को पत्नी का जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कचहरी गए थे। उनकी पत्नी भी शिक्षक हैं। वह अपने घर में कुछ निर्माण भी करवा रहे हैं। उन्होंने दोपहर में ही पंजाब नेशनल बैंक की कटरा शाखा से दो लाख रुपये निकाले। वह कचहरी से टेंपो से रेलवे स्टेशन सिटी साइड तक आए। इसके बाद उन्होंने रिक्शा ले लिया। उनको मिर्जा गालिब रोड पर रहने वाले अपने दोस्त मसूद से कुछ काम था, इसलिए उन्होंने रिक्शा नूरउल्ला रोड पर ही छोड़ दिया। वह पैदल ही मिर्जा गालिब रोड की ओर बढ़ रहे थे तभी पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से रुपये से भरा बैग झपट लिया। वह हक्के-बक्के रह गए। हड़बड़ी में वह यह भी नहीं देख पाए कि झपटमार किस बाइक से आए थे। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसपी सिटी राजेश यादव और सीओ प्रथम समर बहादुर ने मौके पर पहुंच भुक्तभोगी से जानकारी ली। खुल्दाबाद थाने की पुलिस ने उनसे बदमाशों का हुलिया लिया। यह माना जा रहा है कि झपटमार बैंक से ही उनके पीछे लगे थे। सुनसान गली में मौका मिलते ही बैग झपट लिया। बैग में पैन कार्ड, एटीएम कार्ड समेत कई जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद खुल्दाबाद पुलिस रिटायर्ड प्रोफेसर को पीएनबी की कटरा शाखा ले गई। उनको सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई। पुलिस को फुटेज में कुछ संदिग्ध चेहरे दिखे हैं। कुछ युवक बार-बार बैंक में आ जा रहे थे लेकिन उन्होंने न तो रुपये जमा किए, न ही निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed