{"_id":"8-34251","slug":"Allahabad-34251-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से गुंडई, चीता बाइक से निकाली चाभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से गुंडई, चीता बाइक से निकाली चाभी
Allahabad
Updated Tue, 10 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को ही गुंडई का सामना करना पड़ा। एक बाइक पर सवार तीन युवकों को चौराहे पर रोका गया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सिपाहियों ने उनकी बाइक से चाभी निकाली तो युवकों ने पुलिस की चीता बाइक से चाभी निकाल ली। युवक पुलिस कर्मियों से हाथापाई पर उतारू हुए तो थाने को सूचना दी गई। मौके पर एसपी सिटी भी पहुंच गए। हंगामा कर रहे युवकों को लठियाने के बाद थाने लाया गया।
घटना दोपहर की है। एक बाइक पर तीन युवक सिविल लाइंस चौराहे के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनको रोक लिया। एक युवक ने मुंह को रुमाल से ढक रखा था। सिपाहियों ने रुमाल हटाकर कागज दिखाने को कहा तो युवक भड़क गए। सिपाहियों ने बाइक की चाभी निकाल ली। यह देख एक युवक गया और चीता बाइक से चाभी निकाल ली। इसी बीच तीनों का एक साथी भी मौके पर पहुंचा और हंगामा करने लगा। बात बढ़ने पर सिपाहियों ने थाने को सूचना दी। तुरंत ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी शैलेश कुमार यादव भी चौराहे पर आ गए। एसपी को देख युवकों का साथी वहां से खिसक गया। तीनों युवकों को पुलिस ने लठियाया और थाने ले आई। हालांकि इस मामले में देर रात तक एफआईआर नहीं लिखी गई थी।
सिविल लाइंस में पियक्कड़ों पर सोमवार की रात शामत आ गई। सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। महात्मा गांधी मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, क्लाइव रोड, हाईकोर्ट के समीप शराब पी रहे आधा दर्जन युवकों को धर लिया गया। पहले तो पियक्कड़ों को सड़क पर ही धुना गया बाद में थाने भी पहुंचा दिया गया। शराब के नशे में धुत आधा दर्जन लोगों को देर रात तक छोड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन
सिविल लाइंस में शराब की दुकानों के आसपास रात में सड़क पर बैठकर शराब पीने की पुलिस के पास कई दिन से शिकायतें पहुंच रही थीं। शाम को सूचना के बाद पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। संगम पैलेस चौराहे के पास पुलिस के पहुंचते ही पियक्कड़ भाग खड़े हुए। पुलिस ने क्लाइव रोड तक दौड़ाकर दो को दबोच लिया। चार अन्य स्थानों से धरे गए। पियक्कड़ों के परिजन छुड़वाने की कोशिश में जुटे थे।