फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   many dead bodies are lyimg in ganga

उत्तराखंड : इलाहाबाद में गंगा में बहते मिले कई शव

Thu, 27 Jun 2013 12:13 PM IST
इलाहबाद/ब्यूरो
इलाहबाद/ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
many dead bodies are lyimg in ganga
उत्तराखंड की त्रासदी के दस रोज बाद बुधवार को इलाहाबाद के मांडा इलाके में गंगा में कई शव बहते दिखे। खबर पाकर वहां पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से छह शव गंगा से नाव में खींच लिए गए। शव तीन महिला और तीन पुरुषों के हैं। दर्जन भर से ज्यादा शवों को बहकर जाते देखा गया। अनुमान है कि ये शव उत्तराखंड के केदारनाथ में जान गंवाने वाले लोगों के हैं। शवों को सुरक्षित रखकर इस बारे में उत्तराखंड सरकार को खबर दी गई। सभी गंगा घाटों पर शवों को देखकर निकालने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है।

मांडा इलाके के कोठरी घाट पर दिन में करीब 11 बजे लोगों ने कई शव बहते देखे। इस बारे में पुलिस को खबर दी गई। उत्तराखंड की विपदा में सैकड़ों लोगों के गंगा में बहने की आशंका के चलते एलर्ट किया गया था इसलिए मांडा एसओ एसएन तिवारी फौरन घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन


फिर एसडीएम मेजा डॉ.बीपी मिश्रा, सीओ ज्ञानंजय सिंह भी पुलिस बल के साथ आ गए। पुलिस दल को देख घाट पर मौजूद मल्लाह नाव छोड़ भाग गए। एसडीएम और सीओ ने कोठरी और जेरा घाट पर पुलिस दस्ते को शव निकालने में लगा दिया। मरने वालों की उम्र 45 से 55 वर्ष के बीच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें एक महिला के शरीर पर लाल चुनरी थी जबकि एक पुरुष के शव पर बनियान और पैंट। बाकी शव निर्वस्त्र थे। सीओ मेजा ने बताया कि शवों को एसआरएन अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। उनकी तस्वीर भी ली गई है। संदेह तो यही है कि ये शव पिछले दिनों केदारनाथ में बादल फटने पर गंगा में बहे लोगों के हैं।


उत्तराखंड सरकार को भी खबर कर दी गई है ताकि मृतकों की पहचान हो सके। सभी गंगा घाटों पर पुलिस और राजस्व कर्मियों की तैनाती कर दी गई है ताकि उत्तराखंड से बहकर आने वाले शवों को निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed