फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   थानेदार हत्याकांड ः फरार तिकड़ी पर अब पुलिस ने साधी चुप्पी

थानेदार हत्याकांड ः फरार तिकड़ी पर अब पुलिस ने साधी चुप्पी

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। बारा के थानेदार आरपी द्विवेदी की गोली मारकर हत्या के बाद से फरार तीन मुख्य अपराधियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। कल्लू तिवारी के भोपाल में दबोचे जाने की खबर पर भी अफसर कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं। उसके साथियों अरुण द्विवेदी उर्फ फुल्ला और रवि मद्रासी की तलाश में भटक रही पुलिस और तमाम टीमों को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। यही हाल लूटी गई कार के बारे में है।
विज्ञापन

इस वारदात को अब नौ दिन गुजर चुके हैं लेकिन पुलिस बदमाश कंपनी के सभी अपराधियों की गिरफ्तारी में नाकाम रही है। लूटी गई इंडिगो कार की बरामदगी में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस ने इस गिरोह के सदस्य आदेश यादव और शरणदाता पवन मालवीय को गिरफ्तार किया है लेकिन मुख्य आरोपी अमित तिवारी उर्फ कल्लू और अरुण द्विवेदी सहित रवि मद्रासी को नहीं दबोचा जा सका है। शनिवार को खबर मिली कि एसटीएफ ने अमित तिवारी उर्फ कल्लू को भोपाल के पास दबोच लिया है लेकिन रविवार को इस बारे में अफसरों ने कुछ भी नहीं बताया। ऐसे में इस गिरफ्तारी पर भी रहस्य बना है। पुलिस की छह टीम अब भी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भटक रही है। एसटीएफ की भी तीन टीम लगी है। पुलिस के सामने गिरफ्तारी के साथ ही लूटी गई इंडिगो कार की बरामदगी की भी चुनौती है। पुलिस ने चार दिन पहले मध्य प्रदेश के सतना से एक इंडिगो कार बरामद की थी लेकिन बाद में पता चला कि यह वो कार नहीं थी। ऐसे में इस बरामद लावारिस कार को भी लेकर रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed