फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाए

शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाए

Sat, 01 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 01 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शादी का झांसा देकर एक और युवती को छला गया। जौनपुर की एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी ने शादी का वायदा कर शाहगंज के एक होटल में कई बार उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। लड़की की तहरीर उसके प्रेमी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जौनपुर की रहने वाली आकांक्षा (परिवर्तित नाम) की कुछ महीने पहले फूलपुर कस्बे के रहने वाले सुरेंद्र श्रीवास्तव के साथ दोस्ती हुई। सुरेंद्र आकांक्षा का दूर का रिश्तेदार भी है। दोनों अक्सर घूमने जाने लगे। परिवार वालों को भी यह बात मालूम चल गई। सुरेंद्र ने शादी का आश्वासन दिया था। पिछले अप्रैल और मई महीने में सुरेंद्र आकांक्षा को लेकर दो बार शाहगंज स्थित एक होटल में आया और शादी के नाम पर उसका यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले आकांक्षा ने जब शादी की बात की तो वह मुकर गया। कई दिन तक दोनों परिवारों में पंचायत चलती रही लेकिन सुरेंद्र राजी नहीं हुआ। शुक्रवार को आकांक्षा ने सुरेंद्र के खिलाफ दुराचार की तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ नवीन तिवारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed