फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेलकर्मी के खाते से पौने दो लाख की खरीदारी

रेलकर्मी के खाते से पौने दो लाख की खरीदारी

Sat, 01 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 01 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह ने एक रेलकर्मी को पौने दो लाख का चूना लगा दिया। रेलवे में एसएम के पद पर कार्यरत लवकुश प्रजापति के खाते से जालसाजों ने एक लाख 65 हजार रुपये की खरीदारी कर डाली। ऑन लाइन शापिंग मुंबई की एक कंपनी से 16 मई से 29 मई के बीच की गई। बृहस्पतिवार को रेलकर्मी ने बैंक से जानकारी जुटाने के बाद सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शिवकुटी थाना क्षेत्र के मेंहदौरी इलाके में रहने वाले लवकुश प्रजापति केनरा बैंक सिविल लाइंस शाखा में एकाउंट है। उन्होंने 16 मई को एटीएम से दो बार में पंद्रह हजार रुपये निकाले। इसकेबाद 29 मई को वह बैंक पहुंचे और एकाउंट की डिटेल हासिल की तो खाते में महज 45 सौ रुपये बचे थे। खाते की जानकारी देख रेलकर्मी केहोश उड़ गए। उनकेखाते से पौने दो लाख की खरीदारी की जा चुकी थी। जालसाजों ने पांच सौ रुपये से लेकर 45 हजार रुपये तक का सामान बुक कर मंगाया था। मुंबई से चेन्नई के बीच रेल टिकट भी बुक किया गया था। सारी खरीदारी मुंबई की एक कंपनी से की गई। बैंक से जानकारी जुटाने के बाद पेपर लेकर रेलकर्मी सिविल लाइंस थाने पहुंचे और तहरीर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरा मामला मुंबई से जुड़ रहा है। ठगी वहां हुई है इसलिए जांच भी वहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed