Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जूलोजी के बाद बॉटनी में भी अध्यक्ष पर विवाद

जूलोजी के बाद बॉटनी में भी अध्यक्ष पर विवाद

Sat, 25 May 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 25 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक और विभाग में अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला शिक्षकों की वरिष्ठता को लेकर विवाद में फंस गया है। इसकी वजह से बॉटनी विभाग में 18 दिन बाद भी नए अध्यक्ष की तैनाती नहीं हो पाई है। प्रोफेसर दीनानाथ शुक्ला का कार्यकाल छह मई को ही पूरा हो गया लेकिन प्रोफेसर अनुपम दीक्षित और मंजू साहनी में वरिष्ठता को लेकर विवाद है। इसलिए नए अध्यक्ष की नियुक्ति ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन

यह हाल तब है जब रजिस्ट्रार ऑफिस को दो महीने पहले ही इस तरह के विवादों को निपटाने के लिए कह दिया गया था। इतना ही नहीं आईआईडीएस के निदेशक की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाले जाने के लिए भी कहा गया था लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हो पाई है। अफसरों की हीलाहवाली का खामियाजा विज्ञान संकाय के ही जंतु विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं वर्षों से भुगत रहे हैं। वहां शिक्षकाें के बीच विवाद के कारण पूर्व डीन प्रोफेसर एसडी दीक्षित अब भी अध्यक्ष बने हुए हैं। नियमानुसार आईआईडीएस का निदेशक किसी सेंटर के हेड या डीन साइंस को बनाया जा सकता है लेकिन वहां भी अभी तक नई नियुक्ति नहीं हो पाई है और प्रोफेसर एसडी दीक्षित के पास अब भी चार्ज है। बायोकेमेस्ट्री की अध्यक्ष प्रोफेसर पूनम मित्तल एक साल के लिए छुट्टी पर हैं लेकिन उनकी जगह कौन काम देखेगा इसका आदेश 10 महीने बाद भी जारी नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बात यहीं समाप्त नहीं होने जा रही। डीन आर्ट्स की नियुक्ति को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। प्रोफेसर एमपी दुबे का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो जाएगा लेकिन उनकी जगह लेने वाले शिक्षक का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। इसके पीछे भी वरिष्ठता को लेकर कई शिक्षकाें के बीच विवाद को ही मुख्य कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed