{"_id":"8-28052","slug":"Allahabad-28052-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान, 14 गाड़ियां सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान, 14 गाड़ियां सीज
Allahabad
Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। आखिरकार डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन, रोडवेज और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स को अभियान चलाना ही पड़ा। टास्क फोर्स टीम ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टैंड के पास जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 14 डग्गामार गाड़ियों को सीज कर दिया गया। जबकि कई चालक सवारियों को बीच रास्ते में उतारकर फरार हो गए। सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टैंड से डग्गामार वाहनों के संचालन संबंधी खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद एआरटीओ (प्रवर्तन) आरके सिंह, एआरटीओ आरके सरोज, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीआर वेलरियार, सीओ सिराज अहमद की अगुवाई में टास्क फोर्स ने जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 14 डग्गामार गाड़ियों को सीज कर दिया। इसमें जीप के अलावा टेवेरा, स्कार्पियों, इंडिका जैसी गाड़ियां शामिल हैं। टास्क फोर्स की कार्रवाई से डग्गामार वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल रहा। कई चालक सवारियों को बीच रास्ते में ही उतारकर फरार हो गए। ऐसे मेें यात्रियों को बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए मुसीबत का सामना करना पड़ा। एआरटीओ (प्रवर्तन) आरके सिंह का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन