{"_id":"8-27615","slug":"Allahabad-27615-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर से टेंपो खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की टक्कर से टेंपो खलासी की मौत
Allahabad
Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। दारागंज से रेलवे स्टेशन की तरफ आते वक्त रविवार सवेरे तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से टेंपो के खलासी की मौत हो गई। टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता नहीं चल सका है। मोहित (18) दारागंज में गंगा भवन के पास रहता था। वह टेंपो में बतौर खलासी चलता था। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह टेंपो में दारागंज से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। परेड के पास दूसरी गाड़ी ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। कुछ लोगों ने कहा कि टक्कर जीप ने मारी थी लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है। खबर पाकर परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता के बाद मोहित की भी अकाल मौत से परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन