{"_id":"8-27419","slug":"Allahabad-27419-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार हुए कुख्यातों पर बढ़ा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार हुए कुख्यातों पर बढ़ा इनाम
Allahabad
Updated Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। चलती वैन से कूदकर भागे कैदियों पर इनाम बढ़ाया जा रहा है। फरारी के बाद एसएसपी ने सभी पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया था। मंगलवार को आईजी आलोक शर्मा ने इनाम बढ़ाने के लिए एसएसपी से रिपोर्ट मांग ली। एसएसपी ने संस्तुति कर आईजी और डीआईजी को रिपोर्ट भेजी है। एक दो दिन में इनाम की रकम पंद्रह हजार हो जाएगी। आईजी आलोक शर्मा के मुताबिक, पुलिस टीमें ताबड़तोड़ छापामारी कर रही हैं। इसके अलावा कुख्यातों को दबोचने के लिए जनता की मदद भी हासिल की जा रही है।
दस कैदियों के फरार हो जाने पर कांग्रेसी भी मंगलवार को उबल पड़े। कांग्रेसियों का कहना है कि पुलिसवालों की लापरवाही से ऐसा हुआ। कांग्रेसी नेता हसीब अहमद, श्रीशचंद दुबे के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पर जमा हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर एसपी क्राइम को ज्ञापन सौंपा। पुलिस की नाकामियों पर जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में इरशाद उल्ला, असलम, महताब, अजीत पासी, राहुल सिंह, रामकृष्ण, हेमु, फैसल आदि रहे।