{"_id":"8-27259","slug":"Allahabad-27259-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग के विरोध में कोर्ट जाएंगी शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग के विरोध में कोर्ट जाएंगी शिक्षिकाएं
Allahabad
Updated Sun, 07 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। अंतरजनपदीय तबादले के तहत काउंसिलिंग में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शिक्षिकाओं ने कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। शनिवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई। आगे की रणनीति के लिए रविवार को सुबह नौ बजे पार्क में फिर बैठक बुलाई गई है।
शिक्षिकाओं का कहना था कि एक अभ्यर्थी की पांच अप्रैल को काउंसिलिंग थी लेकिन उन्हें दो अप्रैल को ही बुला लिया गया। शिक्षिकाओं ने नियम विरुद्ध एक विद्यालय में दो लोगों की तैनाती का भी आरोप लगाया। उन्होंने कई बंद स्कूलों को सूची में शामिल नहीं करने, काउंसिलिंग के लिए वरिष्ठता को आधार बनाने समेत अन्य बिंदुओं पर आपत्ति जताई है। बैठक में पिछली काउंसिलिंग को वैध करने, वरिष्ठता के बजाय निवास स्थान को आधार बनाने आदि मांग भी उठी। उनका कहना था कि इन अनियमितताओं के कारण कई को घर से 100-100 किलोमीटर दूर तैनाती मिल गई है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। बैठक में नीतू सेंगर, सावित्री सिंह, अमृता राय, सुधा सिंह, नीलम सिंह, विजय राय, किरन मौर्या आदि मौजूद रहीं।