फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इस बार यूजीएटी से पहले पीजीएटी

इस बार यूजीएटी से पहले पीजीएटी

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) इस बार स्नातक प्रवेश परीक्षा (यूजीएटी) से पहले कराने का निर्णय लिया गया है। पिछले साल पीजीएटी में काफी विवाद हुआ था। परीक्षा के साथ मूल्यांकन तक में गड़बड़ी की शिकायत रही। इसकी वजह से इस बार पीजीएटी पहले कराने का निर्णय लिया गया है, जिससे समय से रिजल्ट घोषित कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। पीजीएटी 13, 14 और 15 तथा यूजीएटी 22, 23 एवं 24 मई को होगा।
विज्ञापन

यूजीएटी के आवेदकों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। बुधवार को बीए, बीकॉम और बीएससी में दाखिले के लिए 1656 फार्म वितरित किए गए। इस तरह से अब तक 10141 फार्म वितरित किए जा चुके हैं। यह सिर्फ प्रवेश भवन से वितरित फार्म का विवरण है। इनके अलावा ऑनलाइन आवेदन भी हुआ है, जिसका विवरण अभी बैंकों से नहीं मिला है। आवेदन की आखिरी तारीख 14 अप्रैल है। बीएएलएलबी के अभी तक 745 फार्म बिके हैं। बुधवार को 87 फार्म वितरित किए गए। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टॅडीज में संचालित होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के अब तक 239 फार्म बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed