फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रेनों में रही इस सीजन की सर्वाधिक भीड़

ट्रेनों में रही इस सीजन की सर्वाधिक भीड़

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। होली के बाद लोग अपने घरों और कार्यालयों को लौटने लगे हैं। इसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ी है। रविवार को ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ रही। 26 से 28 मार्च तक होली की छुट्टी और उसके बाद गुड फ्राइडे के बाद ज्यादातर लोगों को सोमवार को कार्यालय पहुंचना है, सो सुबह से ही इलाहाबाद जंक्शन सहित प्रयाग और रामबाग स्टेशनों पर यात्री जुटे हुए हैं। दिल्ली, मुंबई सहित तकरीबन सभी रूट की प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची रही। नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में लंबे समय बाद रविवार को स्लीपर श्रेणी में नो रूम की स्थिति रही। भीड़ के चलते काफी यात्रियों को ट्रेनों में पायदान पर बैठकर सफर करना। भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन रविवार को रात दिल्ली (आनंद विहार) के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई। होली मनाने के लिए इस बार बड़ी संख्या में लोग 25 मार्च को ही इलाहाबाद पहुंच गए थे। मंगलवार और बृहस्पतिवार तक होली की छुट्टी, उसके बाद 29 मार्च को गुडफ्राइडे की वजह से ज्यादातर लोगों ने शनिवार तक रुके। बाहर से आए नौकरीपेशा लोगों को सोमवार को कार्यालय पहुंचना है, सो रविवार को ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों में भीड़ इस कदर कि स्लीपर कोचों का हाल भी जनरल डिब्बों की भांति रहा। इलाहाबाद से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रविवार को नो रूम हो गया, जबकि थर्ड एसी में प्रतीक्षा सूची 300 के पार पहुंच गई। दिल्ली जाने वाली 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस, 14055 ब्रह्मपुत्र मेल, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी में भी नो रूम रहा।
विज्ञापन

दिल्ली रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से रेलवे ने रविवार को इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई लेकिन इसमें भी स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में लंबी प्रतीक्षा सूची रही। मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में भी आज नो रूम रहा। सोमवार को भी नौचंदी के स्लीपर में नो रूम है, जबकि 14163 संगम एक्सप्रेस के स्लीपर में प्रतीक्षा सूची 300 के पार रही। मुंबई, पुणे, जयपुर, चेन्नई की ओर जाने वाली ट्रेनें भी यात्रियों से ठसाठस रही। शाम को संगम एवं नौचंदी एक्सप्रेस के छूटने के वक्त यात्रियों की भीड़ से इलाहाबाद जंक्शन पर तिल भर रखने को भी जगह नहीं रही। यही हाल इलाहाबाद सिटी एवं प्रयाग रेलवे स्टेशन का भी रहा। इन दोनों रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed