{"_id":"8-26190","slug":"Allahabad-26190-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने गिरते-पड़ते किया संगम स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने गिरते-पड़ते किया संगम स्नान
Allahabad
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कुंभ के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर आए श्रद्धालुओं ने घाटों में गिरते-पड़ते स्नान किया। अव्वल तो घाटों की संख्या आधी कर दी गई और घाटों को तैयार करने में भी जल्दबाजी की गई। कई घाटों पर बालू की बोरियां नहीं लगाई गईं। ढलान न होने और किनारे पर दलदली मिट्टी होने के कारण बुजुर्ग स्नानार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई स्नानार्थी तो किनारे पर लड़खड़ा कर गिर पड़े।
कुंभ के दौरान अन्य स्नान पर्वों पर 22 घाट बनाए गए थे लेकिन माघी पूर्णिमा के बाद जल स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण ज्यादातर घाट खत्म हो गए। आपाधापी में मेला प्रशासन ने नए घाट तैयार कराए लेकिन इस बार महज 12 घाट ही बनवाए जा सके। अव्वल तो घाटों की संख्या आधी कर दी गई, उसपर भीड़ मेला प्रशासन के अनुमान से ज्यादा पहुंच गई। ऐसे में घाटों पर दिनभर भीड़ का जबर्दस्त दबाव रहा लेकिन भीड़ को संभालने के लिए तमाम घाटों पर पुलिस नहीं दिखी। सिर्फ संगम घाट पर ही पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखी। हालांकि मेला क्षेत्र में प्रवेश से पहले भीड़ को अलग-अलग घाटों की तरफ डायवर्ट कर दिया गया, सो हर घाट पर भीड़ बराबर दिखी और संतुलन बना रहा।
संगम स्नान को पहुंचे दर्जनों वीआईपी
इलाहाबाद। कुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के दिन 50 से ज्यादा वीआईपी लोगों ने संगम स्नान किया। इनमें रेल मंत्री पवन बंसल, उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, खादी ग्रामोद्योग मंत्री राजराम पांडेय, पंचायती राज्य मंत्री बलराम यादव, उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम केअध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, स्पीकर हरियाणा विधान सभा कुलदीप शर्मा, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, सांसद नैनीताल केसी बाबा, सांसद बद्रीराम जाघड़ आदि शामिल रहे।