{"_id":"8-26123","slug":"Allahabad-26123-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे रेलमंत्री बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे रेलमंत्री बंसल
Allahabad
Updated Sun, 10 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। रेलमंत्री पवन बंसल महाशिवरात्रि पर रविवार को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या के हादसे के ठीक एक महीने बाद रेलमंत्री दूसरी बार यहां आ रहे हैं। हालांकि उनका दौरा पूरी तरह से व्यक्तिगत है। इसी वजह से रेलमंत्री किसी स्पेशल ट्रेन से नहीं बल्कि प्रयागराज एक्सप्रेस से रविवार की सुबह इलाहाबाद पहुुंचेंगे। रेलवे ने भी उनके कार्यक्रम को गोपनीय रखा है। इलाहाबाद आने के बाद रेलमंत्री ऑफिसर्स क्लब जाएंगे। कुछ देर विश्राम करने के बाद संगम के लिए रवाना होंगेे। इस बात की भी चर्चा है कि संगम से लौटने के बाद रेलमंत्री एनसीआर जीएम समेत प्रमुख अफसरों से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इसमें जंक्शन भगदड़ मामले में अब तक की कार्रवाई पर भी रेलमंत्री बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन