फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मिट्टी का तेल छिड़क निष्कासित छात्रों ने बनाया दबाव

मिट्टी का तेल छिड़क निष्कासित छात्रों ने बनाया दबाव

Sat, 02 Mar 2013 11:27 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
कुलपति के स्टेनो से मारपीट और दफ्तर में तोड़फोड़ के आरोप में निष्कासित दो छात्रों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए खासा हंगामा किया। खुद को मिट्टी के तेल से भिगोकर यह जताने की कोशिश की कि आत्मदाह करने जा रहे हैं। चेतावनी दी कि कोई अधिकारी बात करने न पहुंचा तो आग लगा लेंगे।
विज्ञापन


अधिकारी बातचीत को नहीं पहुंचे तो उनके साथियों ने कुलपति दफ्तर से जुड़े नार्थ हॉल में तोड़फोड़ की और विश्वविद्यालय के सभी काउंटर बंद करा दिए। हंगामे के कारण छात्रों को स्नातक, परास्नातक परीक्षा के प्रवेश पत्र नहीं मिल सके। खास यह भी रहा कि दो-चार को छोड़ किसी छात्रनेता ने दबाव बनाने के लिए किए गए इस हंगामे का समर्थन नहीं किया।
विज्ञापन


कुलपति के स्टेनो के साथ मारपीट के मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव के साथ अविनाश दुबे और अजीत यादव ‘विधायक’ का निष्कासन हुआ था। अविनाश और अजीत ने निष्कासन वापसी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा था। साथ ही चेतावनी दी थी कि उनका निष्कासन वापस न हुआ तो आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस दोनों का कहना था कि यह दबाव की रणनीति है। शुक्रवार को अजीत और अविनाश कुलपति कार्यालय के समक्ष पहुंच गए और छात्रों के भारी हुजूम के बीच खुद के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलने लगे। भीड़ के मद्देनजर वहां पुलिस भी पहुंच गई।

छात्रों ने चेतावनी दी कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनसे बात न की तो खुद को आग लगा लेंगे। बातचीत को कोई न पहुंचा तो छात्र उग्र हो गए। पुलिस और वहां जुटे छात्रों ने अविनाश तथा अजीत के उन कपड़ों को फाड़ दिया जिन पर मिट्टी तेल डला था। उसके बाद छात्रों ने वीसी दफ्तर में तोड़फोड़ की और नारेबाजी कर सारे दफ्तर बंद करा दिए।


हंगामे के बाद छात्रों ने सभा की और कुलपति प्रो.एके सिंह पर भड़ास निकाली। शाम को प्राक्टर प्रो. माता अंबर तिवारी, डीएसडब्ल्यू प्रो.आरके सिंह और रजिस्ट्रार प्रो. बीपी सिंह आंदोलनकारियों से मिलने पहुंचे। छात्रों ने परीक्षा के मद्देनजर तत्काल निष्कासन वापस लेने की मांग की। अफसर कुलपति से बात करने का आश्वासन देकर लौट गए।


काउंटरों को बंद कराने का ऐलान
छात्रों ने शनिवार को भी आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। हंगामे के बाद अनशन स्थल पर बैठक में छात्रों ने कहा कि निष्कासन वापस न लिया गया तो वे शनिवार को भी काउंटर नहीं खुलने देंगे। दो दिन से अनशन पर बैठे इमरान की हालत भी अब बिगड़ने लगी है। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए परिसर में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed