फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विवि की पहल, अब हर बच्चा होगा होनहार

विवि की पहल, अब हर बच्चा होगा होनहार

Mon, 25 Feb 2013 12:03 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 25 Feb 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के आईक्यू लेवल को समझने तथा उसे विकसित करने के मकसद से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ब्हैविरल एंड कांग्निटिव साइंस में एक अनोखी पहल की गई है। इसके तहत रविवार को प्रतियोगिता की गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के ग्यारहवीं के 30 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें लिखित परीक्षा, मौखिक टेस्ट आदि माध्यमों से उनके मानसिक स्तर को परखा गया। इनमें तीन विजेता विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का मकसद छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास करना है। इसे मस्तिष्क की संवेदनाओं को समझने के क्षेत्र में हो रहे शोध के रूप में भी देखा जा रहा है। सेंटर हेड प्रोफेसर नारायण श्रीनिवासन ने बताया कि बच्चों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की जाएंगी। इसका कार्यरूप तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इस पर अमल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं परिसर में सांसदों की तरह एक-दूसरे से उलझते तथा बात-बात पर वाकआउट करने की धमकी देते दिखें तो आश्चर्य की जरूरत नहीं है। यह मॉक यूथ पार्लियामेंट की तैयारी का हिस्सा है। युवाओं को राजनीति के प्रति प्रेरित तथा इसकी समझ विकसित करने के मकसद से ‘नेशनल यूथ पार्लियामेंट कंप्टीशन’ आयोजित किया जाता है। इस बार इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय को बी ग्रुप में रखा गया है। पंजीकरण के लिए छात्र-छात्राएं भूगोल विभाग के प्रोफेसर एआर सिद्दीकी से चार फरवरी तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed