फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विवि में एक बार फिर आंदोलनों का दौर

विवि में एक बार फिर आंदोलनों का दौर

Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक बार फिर आंदोलनों का दौर शुरू है। छात्रों और पंत छात्रावास के कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी है तो शिक्षक तथा कर्मी भी आंदोलनों की तैयारी में है। संघटक कालेजों के शिक्षक तो विभिन्न मांगों को लेकर कोर्ट में भी जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय तथा प्रदेश सरकार की उपेक्षा के कारण पंत छात्रावास बंद होने के कगार पर है। कर्मचारियों को जून से ही वेतन नहीं मिला है। इससे उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है। सुनवाई नहीं होने से निराश और नाराज कर्मचारियों का मंगलवार को भी रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने क्रमिक अनशन जारी रहा। कर्मचारियों ने एकेडमिक काउंसिल की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे सदस्यों से भी गुहार लगाई लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

अरबी-फारसी विभाग के छात्र इमरान अंसारी का निष्कासन वापस लेने की मांग को लेकर छात्रों ने भी मंगलवार को काला दिवस मनाया। छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं में भी काली पट्टी बांध रखा था। उन्होंने परिसर में जुलूस भी निकाला। जुलूस में जिया कौनैन रिजवी, अभिषेक सिंह सोनू, अखिलेश गुप्ता, अविनाश दुबे, राघवेंद्र दुबे, आलोक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन हड़ताल की घोषणा की है। राष्ट्रीय सचिव कानन दास गुप्ता का कहना है कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू है। संघटक कालेजों ने भी वेतन संसोधन, भत्ता, पीएचडी इंक्रीमेंट आदि मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं। पीएचडी इंक्रीमेंट के मामले में तो शिक्षक कोर्ट में भी जाने को तैयार हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक कालेज शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ.केके तिवारी का कहना है कि पहले यह लाभ उन्हें मिल रहा था लेकिन कार्यपरिषद के फैसले के बावजूद इसे वापस ले लिया गया है। ऐसे में कोर्ट जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। उन्होंने मामलों को लंबित रखने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कुलपति की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया।

00000
बालेंद्र शुक्ल को पीएचडी
(यह खबर पहले भी जा चुकी है लेकिन छपी नहीं)
इलाहाबाद। डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से बालेंद्र शुक्ल को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया है। उन्होंने ‘ग्रामीण विकास में परिवहन तंत्र की भूमिका-इलाहाबाद जनपद का एक अध्ययन’ विषय पर शोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed