फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हरकत में आई पुलिस, बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

हरकत में आई पुलिस, बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 21 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। बलात्कार के मामले को दबाकर पीड़ित महिला को दो हजार रुपये देकर चुप कराने का मामला तूल पकड़ गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। डीआईजी एन रविंद्र और एसएसपी मोहित अग्र्रवाल ने मामले को लेकर फटकार लगाई तो फुलपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर बलात्कार का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। एसएसपी ने मामले की जांच के लिए सीओ फूलपुर को पीड़ित महिला के गांव भेजा है। एसएसपी का कहना है कि दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फूलपुर थाना क्षेत्र के सौरहा गांव की रहने वाली मंजू (बदला हुआ नाम) के घर में घुसकर 17 जनवरी की रात एक शख्स ने बलात्कार किया था। पुलिस ने इस मामले का रफादफा करते हुए महिला को दो हजार रुपये देकर थाने से लौटा दिया था। आरोपी का छेड़खानी में चालान कर दिया गया था। इंसाफ के लिए महिला गुहार लगा रही थी। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया तो रविवार को पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी। एसएसपी मोहित अग्रवाल के मुताबिक, सीओ को गांव में भेजकर महिला का बयान लेने को कहा गया है। वही पूरे मामले की जांच रिपोर्ट देंगे। रिपोर्टआने के बाद दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर फूलपुर महेंद्र सिंह देव का कहना है कि मामले में रविवार को बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मुनीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed