{"_id":"8-24262","slug":"Allahabad-24262-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानिर्वाणी को सबसे पहले डुबकी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानिर्वाणी को सबसे पहले डुबकी का मौका
Allahabad
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)। कुंभ पर्व पर अखाड़े शाही अंदाज में डुबकी लगाएंगे। प्रत्येक कुंभ पर्व के लिए उनके शाही स्नान का क्रम अलग-अलग होगा। प्रयाग कुंभ पर्व के लिए परंपरानुसार सबसे पहले महानिर्वाणी के संतों को डुबकी का मौका मिलेगा। इन्हीं के साथ अटल अखाड़ा के संत भी रहेंगे। संन्यासियों के साथ बड़ी संख्या में नागा सन्यासी होंगे।
इसी क्रम में अखाड़ा श्रीनिरंजनी के साथ आनंद और जूना के आवाहन तथा अग्नि अखाड़े के साधु-महात्मा डुबकी लगाएंगे। इसके बाद बैरागियों का क्रम आएगा, जिसमें सबसे आगे निर्वाणी अनी, बीच में दिगंबर, फिर निर्मोही अनी के संत स्नान करेंगे। तीसरे चरण में नया उदासीन, बड़ा उदासीन और सबसे अंत में निर्मल के संतों को डुबकी लगाने का मौका मिलेगा। शाही स्नान में नागा संन्यासियों, आचार्य और महामंडलेश्वर शामिल होंगे।
0 पूरी रात होती रहीं तैयारियां
शाही स्नान पर अखाड़ों के आचार्य और महामंडलेश्वरों की सवारी के लिए पूरी रात तैयारियों का क्रम जारी रहा। इसके तहत चांदी के हौदों की सफाई की गई और बहुरंगी फूलों से उन्हें सजाया गया। देवताओं को ले जाने वाली पालकी भी सजाई गई। जूना के मेला प्रभारी श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती के मुताबिक कोतवाल के साथ देवता चलेंगे।
विज्ञापन
0 अखाड़ों का स्नानक्रम, संभावित समय
अखाड़ा घाट पर आगमन-प्रस्थान
महानिर्वाणी सुबह 6.15-6.55 बजे
निरंजनी सुबह 7.05-7.45 बजे
जूना सुबह 8.00-8.40 बजे
निर्मोही सुबह 10.40-11.10 बजे
दिगंबर दोपहर 11.20-12.10 बजे
निर्वाणी दोपहर 12.20-12.50 बजे
नया पंचायती दोपहर 1.15-2.10 बजे
बड़ा उदासीन दिन में 2.20-3.20 बजे
निर्मल दिन में 3.40-4.20 बजे