फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   करछना पॉवर प्लांट पर सहमति के संकेत

करछना पॉवर प्लांट पर सहमति के संकेत

Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। करछना पॉवर प्लांट के पक्ष और विपक्ष में खड़े दो गुटों के साथ डीएम राजशेखर ने बृहस्पतिवार को संगम सभागार में बैठक की। उन्होंने दोनों पक्षों को गौर से सुना और उनकी मांगों की एक लिस्ट भी तैयार की। बातचीत के दौरान किसी भी पक्ष ने करछना पॉवर प्लांट के निर्माण पर विरोध नहीं जताया। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस मसले पर सभी पक्ष अपनी सहमति जता सकते हैं। डीएम ने दोनों पक्षों को बताया कि इस बैठक की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

करछना पॉवर प्लांट के तहत मुआवजा ले चुके काश्तकारों ने जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिस का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है जबकि जवाब देने की समय सीमा काफी पहले बीत चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि जो लोग मुआवजा वापस नहीं कर रहे हैं, वे निर्माण के पक्ष में हैं। इसी आधार पर डीएम ने बृहस्पतिवार को करछना के किसानों के साथ बैठक की। पॉवर प्लांट के विरोध में खड़े डॉ. राज बहादुर पटेल की तरफ से तेज बहादुर, हरिश्चंद्र मिश्र और निर्माण के पक्ष में खड़ीं धर्मादेवी की तरफ से रंगबलि, समर बहादुर, सुरेश, रामराज यादव मौजूद थे। बैठक में कांग्रेस नेता सुबोध सिंह भी शामिल हुए। सुबोध ने बताया कि निर्माण का कोई विरोध नहीं कर रहा लेकिन शासन को किसानों की शर्तें पूरी करनी होंगी। किसानों की तरफ से प्रस्ताव रखा गया कि कचरी में सैकड़ों किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, नए सर्किल रेट से श्रमिक मुआवजा और सीमांत का भुगतान किया जाए। अधिग्रहण से जिसकी जमीन प्रभावित हो रही है और वह मकान चाहते हैं तो मकान बनवाकर दिया जाए। साथ ही पावर प्लांट में प्राथमिकता के आधार पर किसानों के बच्चों को नौकरी पर रखा जाए। डीएम राजशेखर ने बताया कि उन्होंने किसानों का पक्ष सुन लिया है। बैठक की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

0
पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण कल
इलाहाबाद। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक 12 जनवरी को शाम 4 बजे विकास भवन में आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस वर्मा के अनुसार इस बैठक के मुख्य अतिथि वृद्धावस्था रोग विशेषज्ञ पीके सिन्हा होंगे। इस दौरान वह पेंशनरों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और वृद्धावस्था में बीमारी से बचने के उपाय भी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed