{"_id":"8-24102","slug":"Allahabad-24102-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के खिलाफ फूटा आक्रोश, अमन की दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के खिलाफ फूटा आक्रोश, अमन की दुआएं
Allahabad
Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सीमा पर भारतीय जवानों के बेरहमी से कत्ल पर बुधवार को शहर में पाक के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। चौक स्थित जामा मस्जिद केबाहर लोगों ने प्रदर्शन कर पाक के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अमन की दुआ भी मांगी गईं। दूसरी ओर इविवि के छात्रों ने जुलूस निकाल कर सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया।
इलाहाबाद गौरव विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने नमाज के बाद जामा मस्जिद के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बैनर और तख्ती लेकर पाक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे लोगों ने पाक के नापाक मंसूबों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंच के नेता हसीब अहमद ने कहा कि जवानों का कत्ल पाक की घिनौनी हरकत है। उन्होंने जवानों के घरवालों को 50-50 लाख रुपये देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अमन की दुआएं भी मांगी गईं। प्रदर्शन करने वालों में श्रीश चंद्र दुबे, इरशाद उल्ला, असलम, महताब, जावेद, अफसर महमूद, अजीत, संजय आदि रहे। दूसरी ओर इविवि के छात्रों ने पाक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कई और संगठनों ने भी विरोध जताया।