फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बेटी बचाने का संदेश देते चले दाती महराज

बेटी बचाने का संदेश देते चले दाती महराज

Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई में शामिल महामंडलेश्वर और दिल्ली के सिद्ध शनिधाम पीठाधीश्वर
विज्ञापन

निजस्वरूपानंद पुरी ‘दाती जी’ की शोभायात्रा सभी के आकर्षण का केंद्र रही। काले कपड़े पहने और हाथों में ‘बेटी बचाओ का संदेश’ लिखी तख्तियां लेकर चले सैकड़ों स्त्री पुरुष श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते बेटी बचाने का नारा लगाया।
इस दौरान लगे ‘बेटी है तो सृष्टि है, कन्या भ्रूण बचाओ, समाज को संतुलित बनाओ, मां चाहिए, बहन चाहिए, पत्नी चाहिए फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए’ जैसे नारों ने सभी को प्रभावित किया। शोभायात्रा के दौरान बैंडबाजा और घोड़ों केसाथ कई प्रांतों के लोकरंगों की छवियां भी दिखीं।
विज्ञापन

0 विदेशी भक्तों के साथ चले महेश्वरानंद
इलाहाबाद। महानिर्वाणी की पेशवाई में अलखपुरी सिद्धपीठ, जाडनपाली, राजस्थान से आए महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद पुरी की शोभायात्रा में सबसे ज्यादा विदेशी भक्तों का जमावड़ा दिखा। इसमें प्रवक्ता क्रोएशिया के ड्राजम (अब जयप्रकाश पुरी) सहित यूरोप, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका आदि देशों के श्रद्धालुओं ने मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 जो महामंडलेश्वर हुए शामिल
पेशवाई में निर्वाण पीठाधीश्वर और अटल पीठाधीश्वर शुकदेवानंद पुरी के अतिरिक्त महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी शिवचेतन पुरी, दयानंद वेदपाठी, विष्णुदेवानंद, विशोकानंद, असंगानंद, प्रेमानंद, नित्यानंद, स्वामी जसराज पुरी, आशुतोषजी, सुमन भारती, कमलपुरी सहित 38 महामंडलेश्वर शामिल थे। शोभायात्रा के दौरान महामंडलेश्वरों की ओर से टाफी बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed