{"_id":"8-23886","slug":"Allahabad-23886-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब किया हंगामा, पुलिस ने लाठी पटक खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब किया हंगामा, पुलिस ने लाठी पटक खदेड़ा
Allahabad
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। नए साल का जश्न मनाने निकली युवाओं की टोली ने सोमवार की रात खूब हंगामा किया। खाकी ने भी खास तैयारी कर रखी थी। जगह-जगह नशे में टुन्न युवकों को पुलिस ने खदेड़ा। शराब की दुकानों के सामने पीकर हो हल्ला मचा रहे युवकों को लाठी पटक दौड़ाया गया। सिविल लाइंस में तो आधी रात तक चेकिंग कर दो सौ गाड़ियों का चालान किया गया। नशे में युवकों ने भी खूब ड्रामा किया। कार में तेज आवाज में गाजे बजाकर डांस का सिलसिला चला। यातायात पुलिस ने क्रेन से गाड़ियां उठवाईं। पुलिस की सख्ती के बावजूद न्यू ईयर का जश्न मनाने निकले युवकों ने हुड़दंग में कोर कसर नहीं छोड़ी।
नए साल का जश्न मनाने वालों पर पुलिस की निगाह टेढ़ी रही। हुड़दंग और हो हल्ला न हो, एसएसपी मोहित अग्रवाल ने इस कारण शाम 5 बजे से ही चेकिंग लगा दी थी। मुख्य रूप से सिविल लाइंस के हाट स्टफ चौराहा, सुभाष चौराहा, पैलेस सिनेमा हाल, अजय इंटरनेशनल होटल चौराहा, बिग बाजार के सामने, हनुमान मंदिर चौराहा, बालसन, लक्ष्मी टाकीज चौराहा, जानसेनगंज चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, पानी की टंकी चौराहा, एमएनएनआईटी तेलियरगंज के पास, मेडिकल चौराहा और फायर ब्रिगेड चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग लगाई गई थी। सीओ ट्रैफिक प्रवीण यादव और टीआई इंद्रपाल सिंह की अगुवाई में हाट स्टफ चौराहे से शाम से देर रात तक 100 से अधिक गाड़ियों को चालान किया गया। ट्रैफिक पुलिस के अलावा प्रत्येक थानों के थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गश्त पर रहें और हुल्लड़ मचाने वालों को हवालात में बंद कर दें।
टल्ली लड़कियां मना रही थीं जश्न, पुलिस ने समझाया
इलाहाबाद। नए साल के जश्न में लड़कियां भी पीछे नहीं रहीं। नए साल के स्वागत पर 31 दिसंबर की रात प्रीतम नगर इलाके के एक पार्क और पार्क के पास कार में कुछ हाईप्रोफाइल लड़कियां जश्न मनाने पहुंच गईं। उनके साथ ब्वायफ्रेंड भी थे। टल्ली लड़कियों को देख स्थानीय युवक भी पहुंच गए। मामला बिगड़ता इससे पहले ही इंस्पेक्टर धूमनगंज राजवीर सिंह को खबर मिल गई। इंस्पेक्टर ने पहुंच युवकों को खदेड़ दिया। लड़कियों को समझाया गया। उनके घरवालों को फोन कर सूचना दी गई। लड़कियां अच्छे परिवारों से थीं। घरवालों को बुलाकर पुलिस ने छात्राओं को साथ भेज दिया।