Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शहर में ठगों का जाल, करोड़ों उड़ाए

शहर में ठगों का जाल, करोड़ों उड़ाए

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। नौकरी के नाम पर ठगी के मामले में इलाहाबाद काफी बदनाम रहा है। ठगों ने हर बार इसी शहर केबेरोजगारों को निशाने पर लिया। कभी यूपी बार्ड में तो कभी कचहरी और विकास भवन में भर्ती कराने केनाम पर ठगी की गई। रेलवे और आबकारी विभाग को भी नहीं बख्शा गया। फर्जी दस्तावेजों केजरिए लाखों रुपये वसूलने वाले ठगों ने यहां फर्जी नियुक्ति पत्र तक थमा दिया। शहर के सिविल लाइंस, जार्जटाउन, कोतवाली, धूमनगंज, कैट, शाहगंज और कर्नलगंज में कई बड़े मामले दर्ज हुए। एक साल में ठगों ने करोड़ों का खेल खेला।
विज्ञापन

शहर में चेकों के जरिए करोड़ों की ठगी के बाद सबसे ज्यादा मामले नौकरी के नाम पर लूट मचाने के सामने आए। बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने केनाम पर सूटबूट वाले ठगों ने अपना बैंक बैलेंस बढ़ाया। धूमनगंज के एक गिरोह ने यूपी बोर्ड के अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, आगरा विवि, मेरठ और बैंगलुरु में नौकरी दिलाने केनाम पर 32 लाख रुपये वसूले थे। फरवरी 2012 में हुई इस ठगी को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसी प्रकार कर्नलगंज थाने में एक मामला दर्ज हुआ जिसमें कचहरी और विकास भवन में बाबुओं की भर्ती कराने के नाम पर रुपये वसूले गए। प्रतापगढ़ केएक गिरोह ने आबकारी में रिक्त पदों की भर्ती का फर्जी विज्ञापन निकाला और आवेदन करने वालों से लाखों रुपये लेकर चलते बने। एमजी मार्ग सिविल लाइंस में बंटी और बबली ने करोड़ों की ठगी नौकरी केनाम पर की थी। प्राइवेट कंपनियों में भर्ती कराने केनाम पर महीनों लाइन लगवाई गई थी। जार्जटाउन में एक दंपत्ति ने हाईप्रोफाइल ड्रामा कर विदेश भिजवाने केनाम पर लाखों वसूले थे।
विज्ञापन

...........................................................
मुकदमे दर्ज लेकिन किसी सिरे नहीं लगी जांच
इलाहाबाद। नौकरी केनाम पर ठगी केमामलों में केस तो दर्ज हो जाता है लेकिन पुलिस की जांच किसी सिरे नहीं लगती। दूसरे जिलों या फिर राज्यों से आए खिलाड़ी खेल कर भाग जाते हैं। फर्जी आईडी पर लिए गए सिम बंद हो जाते हैं, आफिस किराए पर होता है, ऐसे में पुलिस पूछताछ कर रह जाती है। ठगी करने वाले कई कुख्यात पुलिस के हत्थे भी चढ़े लेकिन लाखों केबजाय रिकवरी कुछ रुपये की ही हो सकती। ऐसे में ठगी का शिकार हुए लोगों केहाथ कुछ भी नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबूतरबाजी भी सबसे ज्यादा यहीं
इलाहबाद। सऊदी अरब, कुवैत और दुबई भेजने केनाम पर भी सबसे ज्यादा ठगी इसी शहर में हुई है। करेली, दरियाबाद, बहादुरगंज, शाहगंज, अटाला, नुरुल्ला रोड पर आफिस खोल सऊदी भेजने केनाम पर रुपये वसूले गए। एकाएक गिरोह लाखों रुपये और पासपोर्ट लेकर चलते बने। कई मामलों में थाने में पंचायत हुई और एजेंट ने रुपये वापसी का वायदा किया लेकिन आज तक रुपये वापस नहीं लौटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed