{"_id":"8-23083","slug":"Allahabad-23083-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने स्कूली बस को मारी टक्कर, 12 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने स्कूली बस को मारी टक्कर, 12 बच्चे घायल
Allahabad
Updated Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। स्कूली बच्चों के साथ हादसों का सिलसिला थमने की बजाय जोर पकड़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन सिविल लाइंस में स्कूली बच्चे दुर्घटना का शिकार हो गए। शनिवार सुबह एल्गिन रोड स्थित स्कूल जा रही बस में हॉट स्टफ चौराहे पर रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। स्कूल बस पलटने से घायल बच्चों की चीख-पुकार मच गई। इस घटना में एक दर्जन बच्चे चुटहिल हुए। उनमें चार बच्चे गंभीर घायल हैं। उन्हें स्कूल संचालक के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। रोडवेज बस ड्राइवर फरार है।
एल्गिन रोड पर वात्सल्य हॉस्पिटल के पास है वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल। शनिवार सुबह तेलियरगंज, सोहबतियाबाग, अल्लापुर इलाकों से 16 बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। करीब 7.45 बजे यह बस सिविल लाइंस में हॉट स्टफ चौराहे से स्कूल की तरफ मुड़ी तभी रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। फिर रोडवेज बस बेकाबू होकर सड़क किनारे रेस्टोरेंट की दीवार से टकरा गई। तेज टक्कर के कारण स्कूल बस पलट गई। सभी बच्चे घायल हो गए। उनमें 12 बच्चों को गहरी चोट पहुंची थी। घायल बच्चों की चीख सुनकर तमाम लोग जुट गए। खबर पाकर वात्सल्य हॉस्पिटल से एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।
सभी जख्मी बच्चों को फौरन वात्सल्य हॉस्पिटल ले जाकर इलाज शुरू किया गया। घटना की जानकारी बच्चों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां-बाप समेत परिवार के लोग बदहवासी में अस्पताल आ गए। स्कूल की प्रधानाचार्य नलिनी सिंह समेत कई टीचर पहुंच गए। कई बच्चों के सिर पर चोट पहुंची थी इसलिए न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा को भी बुलाया गया। चार बच्चों कार्तिकेय सिंह (15), शिवांगी सिंह (14), अभिषेक कुमार (16), उत्कर्ष शुक्ला (10) की हालत गंभीर थी। उनके समेत नौ बच्चों को भर्ती किया गया। चार बच्चों को प्राथमिक उपचार केबाद घर भेजा गया। एसएसपी मोहित अग्रवाल और डीएम राजशेखर भी घायल बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्कूल बस में टक्कर मारने वाली रोडवेज बस के ड्राइवर पर केस लिखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
गलत रास्ता और तेज गति, ड्राइवर सस्पेंड
इलाहाबाद। शनिवार सुबह सिविल लाइंस में हुए हादसे में मासूमों के घायल होने के लिए पूरी लापरवाही रोडवेज बस ड्राइवर राजकुमार मिश्रा की मानी गई है। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक जयदीप वर्मा ने बताया कि राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है। राजकुमार प्रयाग डिपो की इस बस को राजापुर स्थित वर्कशाप से सिविल लाइंस बस अड्डे की ओर ले जा रहा था। घटना के वक्त बस की रफ्तार तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ। स्कूल बस में टक्कर मारने के बाद बस ने एक स्कूटर को भी कुचल दिया था। दूसरी गंभीर बात यह कि बस गलत रूट पर थी। उसे राजापुर में वर्कशाप से स्टेनली रोड होते हुए हनुमान मंदिर के पीछे से बस अड्डे पर ले जाना चाहिए था।
घायल हुए मासूम
1.उत्कर्ष शुक्ल, कक्षा तीन
2.अभिषेक गिरि, कक्षा नौ
3.कौस्तुभ सिंह, कक्षा एक
4.अमनदीप, कक्षा एक
5.करूणादीप, कक्षा छह
6.अभिषेक कुमार, कक्षा 11
7.कार्तिकेय सिंह, कक्षा नौ
8.वैष्णवी सिंह, कक्षा छह
9.कुमारी भूमिका, कक्षा एक
10.शिवांग प्रताप, कक्षा नौ
11.शुभांजलि, कक्षा एक
12.शिवांग सिंह, कक्षा चार
रोते-कलपते आए बच्चों के परिजन
इलाहाबाद। कुछ देर पहले अपने दुलारे बच्चों को बस में बैठाकर स्कूल के लिए विदा करने वाले मां-बाप को स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली तो वे सन्न रह गए। बच्चों की मां रोने-कलपने लगीं। आनन-फानन में परिवार के लोग वात्सल्य हॉस्पिटल पहुंच गए। वहां अपनी आंख के तारों को लहूलुहान देख मां-बाप बिलखने लगे। घायलों में अमनदीप के पिता जय हिंद और करुणादीप के पिता चंद्रसेन पुलिस विभाग में सिपाही हैं। दोनोें चचेरे भाई हैं। परिवार पुलिस लाइन में रहता है। कक्षा नौ का कार्तिकेय सिंह सीआरपीएफ के दरोगा भंवर सिंह का पुत्र है। गौहनिया इलाके के भंवर का परिवार शहर के सोहबतियाबाग में रहता है। कक्षा तीन के छात्र उत्कर्ष के पिता मुकेश निजी बैंक में कार्यरत हैं। नवाबगंज इलाके के मुकेश का परिवार शहर के रसूलाबाद में रहता है। कक्षा नौ का छात्र अभिषेक गिरि मूल रूप से सुल्तानपुर जिले का रहने वाला है। उसे अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए पिता लालबहादुर गिरि ने सोहबतियाबाग इलाके में किराए पर कमरा लिया है।
मुसीबत में मासूम
डेढ़ माह पहले महर्षि पतंजलि स्कूल की बस बेकाबू होकर पलटी, 13 बच्चे घायल
लोहगरा में छुट्टी के बाद स्कूल वैन भिड़ी टेंपो से, एक बच्चे की मौत, छह जख्मी
सिविल लाइंस में गाड़ी के धक्केसे ट्राली पलटी, खलासी की मौत, बच्चे घायल
‘यह हादसा रोडवेज बस के ड्राइवर की खतरनाक लापरवाही के चलते हुआ है। एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। उनमें नौ बच्चे भर्ती किए गए। चार की चोट ज्यादा गंभीर है। वात्सल्य हॉस्पिटल में बच्चों का इलाज हो रहा है।’
नलिनी सिंह, प्रधानाचार्य