फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लड़की को पांच दिन तक बंधक बना रेप

लड़की को पांच दिन तक बंधक बना रेप

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। भारतगंज की 14 साल की एक लड़की को 5 दिन तक मिर्जापुर में बंधक बनाकर बलात्कार का मामला सामने आया है। शुक्रवार को छुटकारा पाकर पहुंची पीड़ित लड़की ने घरवालों को बताया तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पहले गुमशुदगी लिखी थी। अब दुराचार का नामजद केस लिख पुलिस आरोपी युवक को खोज रही है। भारतगंज के एक मुहल्ले में रहने वाली 14 साल की सबीना (नाम बदला है) पांच दिन पहले 18 नवंबर को घर से सब्जी खरीदने केलिए गई थी। तब से उसका कुछ अता-पता नहीं चल रहा था। परिवार के लोगों ने कई खोजा मगर कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी। आखिर में पिता ने मांडा थाने में सबीना की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करा दी। परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे तभी शुक्रवार दोपहर वह घर आ गई। मां को देख वह फफक पड़ी। समझाने-बुझाने पर उसने मां को पूरी दास्तां सुना दी।
विज्ञापन

सबीना ने बताया कि वह सब्जी खरीद रही थी तभी रामजियावन ने पास आकर कहा कि तुम्हारे चाचा की तबीयत बहुत खराब है। वह लालगंज (मिर्जापुर) के अस्पताल में भर्ती है। चलो दिखा लाता हूं। रामजियावन ने उसे जबरन बाइक पर लालगंज ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया। तब से वह लगातार उसके साथ रेप करता रहा। शुक्रवार को रामजियावन ने उसे मांडा आ रही एक बस में बैठा दिया। बेटी को साथ लेकर पिता ने मांडा थाने जाकर अर्जी दी तो पुलिस ने रामजियावन के खिलाफ बंधक बनाकर दुराचार का केस लिखा। पुलिस को बताया गया कि यह युवक रीवा जिले का रहने वाला है। यहां पहाड़ पर पत्थर तोड़ने का काम करता है। पुलिस उसे खोज रही है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed