फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टीसी हॉस्टल में 183 कमरे दबंगों से खाली कराए गए

टीसी हॉस्टल में 183 कमरे दबंगों से खाली कराए गए

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में हाईकोर्ट की फटकार के बाद चल रहे आपरेशन क्लीन अभियान में बृहस्पतिवार को सबसे बड़ी कार्रवाई हुई। विवि प्रशासन एवं पुलिस ने मिलकर ताराचंद्र छात्रावास (टीसी) के 300 कमरों में से 183 को दबंगों से मुक्त कराया। टीसी हॉस्टल में भी डायमंड जुबली और केपीयूसी की तर्ज पर छात्रों ने विवि की कार्रवाई का विरोध किया। छात्रावास के 117 वैध छात्रों में से 85 ही भौतिक सत्यापन करवाने पहुंचे। 32 छात्रों ने विवि की कार्रवाई का विरोध किया और सत्यापन करवाने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

ताराचंद्र छात्रावास में भी विवि प्रशासन एवं पुलिस को तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। जिस समय प्रॉक्टर प्रो. माता अंबर तिवारी, डीएसडब्ल्यू प्रो. आरके सिंह की टीम छात्रावास पर छापा मारने पहुंची वैध और अवैध छात्रों ने एकजुट होकर उनका विरोध किया। छात्रों ने छात्रावास में सुविधाओं को लेकर डीएसडब्ल्यू का घेराव भी किया। छात्रों के विरोध के बाद भी विवि प्रशासन ने अपनी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

ताला तोड़कर कई कमरों को कब्जा मुक्त कराया
प्रॉक्टर प्रो. माता अंबर तिवारी ने बताया कि छात्रावास में कुल 300 कमरे हैं। इसमें से 183 कमरे अवैध कब्जे में थे, इसमें कुछ तो खाली थे जो खाली नहीं थे उनके ताले तोड़कर विवि की टीम ने उन पर कब्जा कर लिया। छात्रावास खाली कराए जाते समय छात्रों के बहिष्कार के कारण 117 वैध छात्रों में से 32 ने भौतिक सत्यापन नहीं करवाया। मात्र 85 छात्रों ने ही सत्यापन प्रक्रिया में भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन नहीं कराने वाले कमरों पर दूसरों का कब्जा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने ताराचंद छात्रावास में भौतिक सत्यापन नहीं करवाने वाले 32 वैध छात्रों को ब्लैक लिस्टेड करेगा। उनको विवि की ओर से चरित्र प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया जाएगा। विरोध करने वालों को परीक्षा में बैठने से रोकने के साथ ही हाईकोर्ट में ऐसे छात्रों की सूची पेश की जाएगी। प्रॉक्टर ने बताया कि जो छात्र सत्यापन कराने नहीं पहुंचे उनके कमरों में दूसरे लोग रह रहे हैं।

कौशांबी में नौकरी करने वाले ने किया कब्जा
छात्रावास के ब्लाक नंबर छह में कमरा नंबर 59 में एक ऐसा व्यक्ति रह रहा है जो कौशांबी में नौकरी करता है। प्रॉक्टर ने बताया कि इस कमरे को पुलिस वालाें की ओर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने की वजह से खाली नहीं कराया जा सका। बताया कि इस दबंग कब्जा धारक के खिलाफ वह शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed