फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीवर मिले जल में नहाएंगे श्रद्धालु!

सीवर मिले जल में नहाएंगे श्रद्धालु!

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। महाकुंभ शुरू होने में अब 40 दिन शेष हैं लेकिन गंगा में गिरते नालों पर रोक लगाने के लिए गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कोई कदम अब तक नहीं उठाए हैं। इकाई की ओर से कराया जा रहा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण अब पूरा नहीं हो सका है। सलोरी एसटीपी भी पूरी क्षमता से नहीं चल रहा है। ऐसे में महाकुंभ के पहले गंगा को स्वच्छ करने की उम्मीद कम दिख रही है।
विज्ञापन

दारागंज, बघाड़ा, सलोरी, शिवकुटी, रसूलाबाद, राजापुर, द्रौपदी घाट, झूंसी के चार नालों के साथ शहर के तकरीबन 20 बड़े-छोटे नाले सीधे गंगा में गिर रहे हैं। यह स्थिति तब है जब जनवरी में महाकुंभ शुरू होने जा रहा है और साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में समाजसेवी संस्थाएं गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए लगातार आंदोलन कर रही हैं। बावजूद इसके महाकुंभ के पहले गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्य में जरा भी तेजी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

इकाई की ओर से गंगा किनारे मेहंदौरी में एसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है। इन नालों का पानी इस एसटीपी में शोधित करने के बाद गंगा में छोड़ा जाना है। पहले योजना बनाई गई थी कि 60 एमएलडी के इस एसटीपी को महाकुंभ के पहले चालू कर दिया जाएगा लेकिन इसका निर्माण करा रही कंपनी के काम की रफ्तार काफी धीमी है, सो अब तक किया गया है कि महाकुंभ तक 30 एमएलडी पानी को शोधित करने का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि यह भी समय से पूरा हो सकेगा, कहना मुश्किल है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसर इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को सभी नाले टेप कर एसटीपी तक ले जाना है। इसी सप्ताह नालों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इकाई को नोटिस जारी की जाएगी।’
डॉ.मोहम्मद सिकंदर
क्षेत्रीय अधिकारी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed