फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   धर्मराज की उम्मीदवारी से बदला समीकरण

धर्मराज की उम्मीदवारी से बदला समीकरण

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी ने फूलपुर संसदीय सीट पर धर्मराज पटेल को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेला है। सपा से एक बार पहले भी इसी क्षेत्र के सांसद रह चुके धर्मराज की उम्मीदवारी बाकी दलों का गणित बिगाड़ने के लिए काफी है। माना जा रहा है कि सपा ने इस घोषणा के साथ पटेल, मुस्लिम और यादव तीनों का वोट जोड़ने की कोशिश की गई है। फूलपुर क्षेत्र पांच में से चार विधानसभा सीटों पर इन्हीं तीन जातियों का प्रभाव है, जिनमें से तीन सीट सोरांव, फूलपुर और फाफामऊ सपा के ही पास है। बाकी दो सीटों शहर उत्तरी और पश्चिमी में सपा तो कमजोर है लेकिन पश्चिमी में मुस्लिम और पटेलों की संख्या बहुत है जिसे जोड़ने के लिए पार्टी पूरी कोशिश कर रही है। उत्तरी विधानसभा का गणित कभी भी सपा के पक्ष में नहीं रहा। इसलिए बाकी क्षेत्र में धर्मराज को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

फूलपुर संसदीय सीट हमेशा से चर्चा में रही है। फूलपुर, सोरांव, फाफामऊ और शहर पश्चिमी में पटेल और मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि सपा यहां से किसी पटेल नेता को ही उम्मीदवार बनाएगी, हुआ भी यही। हालांकि पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त का नाम भी चर्चा में था लिहाजा उन्हें बांदा से टिकट मिल गया। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल, मोहम्मद मसरूर और नागेंद्र सिंह पटेल का नाम भी पार्टी मुखिया को भेजा गया था लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं का कहना है कि क्षेत्रीय पदाधिकारियों से बातचीत के बाद धर्मराज का टिकट पक्का किया गया। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि फूलपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी का फैसला केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है। सभी कार्यकर्ता मिलकर जोरशोर से चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed