{"_id":"8-22673","slug":"Allahabad-22673-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पुलिया से टकराई, व्यवसायी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पुलिया से टकराई, व्यवसायी समेत दो की मौत
Allahabad
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। टूटी सड़क और लापरवाही ने फिर दो जिंदगियों को खत्म कर दिया। नया पुरवा के पास निर्माणधीन सड़क पर एक बाइक असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। तेज रफ्तार बाइक के टकराने से बाइक सवार दोनों युवक खड्ड में पलटे और नाले में जा गिरे। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो जवान मौतों से कोहराम मच गया। बाइक चला रहा युवक होम्योपैथिक दवा व्यवसायी का बेटा था। वह भी पिता के साथ व्यवसाय कर रहा था। दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।
अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर इलाके में रहने वाले राजेश सिंह जानसेनगंज और रामबाग में होम्योपैथी दवाओं की दुकान है। उनके दो बेटों में बड़ा हिमांशु (19) शनिवार की शाम दुकान में काम करने वाले छोटू (22) के साथ तेलियरगंज में किसी को दवा पहुंचाने गया था। दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। नया पुरवा में कुछ दूर तक सड़क बन गई है, लेकिन बीच के एक हिस्से को छोड़ दिया गया है। उस टूटी हुई सड़क पर न तो बोर्ड रखा है और न ही रास्ता ब्लाक किया गया है। रात में हिमांशु तेज रफ्तार बाइक लेकर निकला तो गाड़ी असंतुलित हो गई और पुलिया से टकराते हुए पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हिमांशु और छोटू गड्ढे में गिर गए। हिमांशु खड्डे से नाले में जा गिरा और छोटू वहीं पर एक पेड़ से लटक गया। हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला। छोटू की सांस चल रही थी। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। हिमांशु और छोटू के घरवालों को मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंच गए। हिमांश के शव से लिपट पिता राजेश का रो-रोकर बुरा हाल था। देर रात तक एसआरएन अस्पताल में भी चीखें गूंजती रहीं। छोटे भाई प्रियांशु का भी रो रोकर बुरा हाल था।