फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीएम के आने की सूचना से खलबली

सीएम के आने की सूचना से खलबली

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कुंभ से जुड़े कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 नवंबर को इलाहाबाद आ सकते हैं। शासन स्तर से स्थानीय प्रशासन को संकेत दिए गए हैं कि तैयारी पूरी रखें। मुख्यमंत्री के आने की संभावना से ही जिला और मेला प्रशासन में खलबली मची हुई है। कई सड़कों पर हफ्तों से काम बंद था लेकिन मुख्यमंत्री के नाम से शुक्रवार को अचानक कई जगह काम शुरू करा दिया गया और सड़क निर्माण को अंतिम रूप दिया जाने लगा।
विज्ञापन

यह पहले से तय है कि मुख्यमंत्री इलाहाबाद आए तो अलोपीबाग फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बिजली विभाग के पांचों नए उपकेंद्रों का उद्घाटन भी उन्हीं के हाथों से होगा। मुख्यमंत्री यहां समीक्षा बैठक के साथ स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। गत दिनों इलाहाबाद आए मुख्य सचिव अफसरों को हिदायत दे गए थे कि सभी अधूरे काम पूरे कर लिए जाएं, क्योंकि मुख्यमंत्री किसी भी दिन इलाहाबाद आ सकते हैं। शुक्रवार को शहर की सड़कों पर अचानक बढ़ी चलचल ने मुख्यमंत्री के जल्द ही इलाहाबाद आने के संकेत दे दिए हैं। शुक्रवार सुबह कमिश्नर ने भी कुंभ से जुड़े कार्यों की समीक्षा के लिए अचानक बैठक बुला ली जबकि कुंभ की बैठक के लिए शनिवार का निर्धारित किया गया था। शनिवार को कुंभ से जुड़े कार्यों की विभागवार समीक्षा की जाएगी। शुक्रवार को अचानक जॉर्जटाउन में मदन मोहन मालवीय मार्ग और सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर सड़क निर्माण को अंतिम रूप दिए जाने के लिए काम शुरू करा दिया गया। मदन मोहन मालवीय मार्ग पर सपा का कार्यालय भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री सपा कार्यालय का रुख भी कर सकते हैं, सो अफसर किसी तरह की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते। उधर, कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी का कहना है कि 20 नवंबर को मुख्यमंत्री के इलाहाबाद आने का कार्यक्रम फाइनल नहीं है। अभी सिर्फ उनके आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed