{"_id":"8-22617","slug":"Allahabad-22617-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज-कल चुनार, विन्ध्याचल की यात्रा में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज-कल चुनार, विन्ध्याचल की यात्रा में दिक्कत
Allahabad
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। रेलवे ने 17 और 18 नवंबर के लिए इलाहाबाद से मुगलसराय खंड में चलने वाली तीन ट्रेनों को रद कर दिया है। इसमें गाड़ी संख्या 54106/54105 इलाहाबाद-मुगलसराय पैसेंजर पूरी तरह रद रहेगी। गाड़ी संख्या 14210/14209 लखनऊ-विन्ध्याचल इंटरसिटी इलाहाबाद-विन्ध्याचल के बीच और गाड़ी संख्या 53345/53346 चोपन-चुनार-इलाहाबाद पैसेंजर इलाहाबाद से चुनार के बीच रद की गई है। पिछले दिनों रद की गई चुनार-चोपन पैसेंजर के यात्रियों ने जंक्शन पर हंगामा किया था। यात्रियों की मांग थी कि इन ट्रेनों के ठहराव वाले स्थलों पर दूसरी ट्रेनों का ठहराव दिया जाए।
विज्ञापन