{"_id":"8-22560","slug":"Allahabad-22560-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के धंधे का भंडाफोड़, एमआर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन के धंधे का भंडाफोड़, एमआर हिरासत में
Allahabad
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। विदेश से हेरोइन की तस्करी के मामले में नॉरकोटिक्स विभाग की सटीक सूचना पर सोमवार को पुलिस टीम ने कोतवाली इलाके से एक एमआर को उठा लिया। एमआर को स्कार्पियो में लादकर ले जाने से हड़कंप मच गया। देर रात तक अधिकारी एमआर से पूछताछ करते रहे। मामला अफगानिस्तान से हेरोइन तस्करी से जुड़ा है। एमआर के साथ ही कई और बड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है। मामले में एक सपा नेता के करीबी पर भी शक है। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने करेली और शाहगंज के एक मकान में भी छापामारी की। हालांकि एमआर के घरवालों ने उसके अपहरण को लेकर हंगामा कर दिया। कोतवाली में अपहरण की तहरीर दी गई है।
शाम करीब 6 बजे के करीब निरंजन सिनेमाहाल के पास दो गाड़ियों से पहुंची पुलिस टीमों ने कुछ देर तक वॉच करने के बाद वहां से एक एमआर को उठा लिया। लबे सड़क एमआर को उठाए जाने से लोग सकते में आ गए। कार्रवाई नॉरकोटिक्स विभाग की सटीक सूचना के बाद की गई। एमआर दरियाबाद का रहने वाला है। वह नैनी स्थित एक दवा कंपनी में कार्यरत है। लीडर रोड समेत शहर के अन्य थोक दवा विक्रेताओं के यहां उसकी सप्लाई है। उधर, एमआर को उठाए जाने की खबर पर उसके घरवालों ने हंगामा कर दिया। कोतवाली पहुंचे परिजनों ने एमआर को अगवा करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच पूछताछ की। कोतवाल का कहना है कि एमआर को पुलिस ने ही उठाया है। अपहरण जैसी बात नहीं है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अफगानिस्तान, पाकिस्तान और नेपाल के रास्ते नशे का सामान सप्लाई करने को लेकर पूछताछ चल रही है। पुलिस को एमआर के अलावा कई और बड़े लोगों की तलाश है। एक सपा नेता के करीबी रिश्तेदार पर भी पुलिस को शक है। देर रात टीमों ने करेली और शाहगंज में भी छापामारी की।