{"_id":"8-22515","slug":"Allahabad-22515-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. कार्तिकेय के बंगले पर फेंकना था बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. कार्तिकेय के बंगले पर फेंकना था बम
Allahabad
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। एसओजी और शिवकुटी पुलिस के हत्थे चढ़े शूटरों ने पूछताछ में कई राज खोले हैं। नैनी जेल में बंद कुख्यात राजकुमार ने शूटरों से कहा था कि ठेका पूरा होने केबाद डॉ. कार्तिकेय शर्मा के बंगले के बाहर बम फोड़ना है। शूटरों को यह हिदायत भी दी गई थी कि किसी को नुकसान न पहुंचे। बम महज डराने के लिए फेंकना है। शूटरों ने यह भी बताया है कि पुलिस की सरगर्मी और अखबारों में खबर छपने की वजह से वह डॉ. के बंगले की तरफ नहीं गए थे। वकील और गवाह को मारने केबाद वह डॉक्टर वाले काम को करना चाहते थे।
चार शूटरों की गिरफ्तारी और पूछताछ में कई बातों के सामने आने से अब पुलिस मान रही है कि डॉ. कार्तिकेय शर्मा को धमकी कुख्यात राजकुमार ने ही दिलवाई थी। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने राजकुमार और उसके कई गुर्गों की बातचीत पकड़ी है। यह बातचीत छत्तीसगढ़ और पंजाब के सिमों से हो रही थी। डॉ. कार्तिकेय शर्मा को धमकी भरे फोन कॉल भी पंजाब से किए जा रहे थे। एसओजी ने कड़ी से कड़ी जोड़नी शुरू कर दी है। पुलिस मान रही है कि डॉ. कार्तिकेय शर्मा को धमकी का मामला जेल में बंद राजकुमार से जुड़ रहा है। हालांकि अभी स्पष्ट तौर पर इसके साक्ष्य नहीं मिले हैं। पूछताछ में शूटरों ने यह भी कबूल किया है कि राजकुमार डॉक्टरों को टार्गेट पर लिए था। वह कई बार बातचीत में राजेश यादव का जिक्र कर चुका था। मतलब वह राजेश यादव की तरह डॉक्टरों ने रंगदारी वसूलने की फिराक में है।
मेजा में रहने वाली प्रेमिका से होगी पूछताछ
इलाहाबाद। रंगदारी, भाड़े पर हत्या का खेल खेलने वाला झूंसी का राजकुमार आजीवन कारावास की सजा पा चुका है। राजकुमार की एक प्रेमिका मेजा में रहती है। वह जेल में अक्सर राजकुमार से मिलने जाती थी। डॉ. कार्तिकेय शर्मा को धमकी के मामले में पुलिस को प्रेमिका के जरिए ही कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस अब उससे पूछताछ की तैयारी में है। जब तक पंजाब जाकर कॉल करने वाला पुलिस की गिरफ्त में नहीं आता पुलिस इस मामले को नहीं खोलेगी।
विज्ञापन
पंजाब से नैनी भी हुई थी बात
इलाहाबाद। डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा को धमकी केमामले में पुलिस का शक राजकुमार पर इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि जिस नंबर से डॉक्टर को धमकी दी गई थी उससे एक और कॉल इलाहाबाद की गई थी। बात नैनी क्षेत्र स्थित किसी मोबाइल पर हुई थी, बाद में वह नंबर भी बंद हो गया और उसकी आईडी फर्जी निकली थी। छत्तीसगढ़ के पते पर लिए गए इस सिम को नैनी जेल में चलाया जा रहा था।