{"_id":"8-22120","slug":"Allahabad-22120-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजी कोऑपरेटिव में हितकारी मोर्चा का क्लीन स्वीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजी कोऑपरेटिव में हितकारी मोर्चा का क्लीन स्वीप
Allahabad
Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। एजी ऑफिस कोऑपरेटिव कमेटी के चुनाव में कर्मचारी हितकारी मोर्चा ने क्लीन स्वीप करते हुए सदस्यों के सभी 11 पदों पर कब्जा कर लिया। हितकारी मार्चो ने अपने प्रतिद्वंद्वी कर्मचारी कल्याण मोर्चा के उम्मीदवारों को आसपास भी फटकने नहीं दिया और वोटों के बड़े अंतराल से जीत हासिल की। सभी 11 सदस्य मिलकर कोऑपरेटिव के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। हितकारी मोर्चा की तरफ से अध्यक्ष पद के दावेदार शिवकुमार पाठक हैं जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का नाम अभी तय नहीं है। उधर, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के कारण सीडीए पेंशन में कोऑपरेटिव कमेटी का चुनाव नहीं हो सका।
शिव कुमार पाठक को 100 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील पांडेय को 34 मतों से संतोष करना पड़ा। सुनील को एजी ऑफिस के निलंबित कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त था लेकिन वोटरों ने शिव कुमार पाठक पर ही विश्वास जताया। अन्य दस सदस्यों के पदों पर कर्मचारी हितकारी मोर्चा के एसके श्रीवास्तव (79 वोट) ने एके पांडेय (38 वोट), अरिवंद कुमार (66) ने अरविंद कुमार (47), गंगा प्रसाद (80) ने गीता साहू (48), राशिद अंसारी (62) ने कृपा शंकर सिंह (50), ओम प्रकाश गुप्ता (95) ने ओम प्रकाश (34), राजीव कुमार मिश्र उर्फ राजू (88) ने आरके मिश्र (38), राम सकल (92) ने रमेश मिश्र (53), श्याम सुंदर सिंह (99) ने संजय ओझा (38) और उदय बहादुर (76) ने विमल कुमार पांडेय (46) को पराजित किया जबकि हितकारी मोर्चा की इंदिरा मजूमदार निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं। उधर, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सामने आने के बाद सीडीए पेंशन में कोऑपरेटिव कमेटी के लिए मतदान टाल दिया गया था। इस मामले में डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने जांच में पाया गया कि वोटर लिस्ट ठीक नहीं है। कमेटी ने सिफारिश की है कि वोटर लिस्ट व्यवस्थित करने के बाद ही मतदान कराया जाए।