{"_id":"8-22117","slug":"Allahabad-22117-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोली लगाकर राम का राजतिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोली लगाकर राम का राजतिलक
Allahabad
Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। मुकुट पूजन से आरंभ पजावा रामलीला कमेटी के दशहरा उत्सव को सोमवार को पूर्णता मिली। पजावा रामलीला मैदान पर 51 ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम को राजगद्दी पर बिठाया गया। इससे पहले पुरोहित प्रकाश नारायण सारस्वत और राम मंदिर के पुजारी बाबा गोपालदास ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न को रोली और अक्षत से तिलक लगाकर माल्यार्पण किया।
घंटा-घड़ियाल और शंखध्वनि के बीच चारों भाइयों की मंगल आरती उतारी गई। पूरा परिसर राम के जयकारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार सहित कमेटी के पदाधिकरियों ने बारी-बारी से राम सहित चारों भाइयों को नमन करते हुए उनकी आरती उतारी। सभी ने चारों भाइयों को हर्षित हो निहारा।
दूसरे चरण में मुंबई से आये सुपरिचित गायक कलाकार प्रेम प्रकाश दुबे और साथियों ने विविधतापूर्ण भजनों से राम की महिमा बखानी। इससे पहले पटना की संस्था विश्व बंधु सुर आनंद के प्रोफेसर जितेंद्र और साथी कलाकारों ने बहुंरगी नृत्य प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर करते हुए तालियां बटोरीं। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां सभी को आनंदित करती रहीं। समारोह में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थीं।