फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   9th student got bullet in his head, died during treatment

नौवीं के छात्र के सिर में धंसी मिली गोली, इलाज के दौरान मौत

Wed, 08 Jun 2022 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
9th student got bullet in his head, died during treatment
झूंसी में संदिग्ध हाल में गोली लगने से घायल नौवीं के छात्र राज शर्मा(16)की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव को मर्चरी भेजवा दिया गया है। पुलिस भी हैरत में है क्योंकि घरवालों ने मारपीट में जख्मी होने की बात बताकर उसे भर्ती कराया था। झूंसी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राज झूंसी के नीबी कला का रहने वाला था और नौवीं कक्षा में पढ़ता था। एक जून को वह संदिग्ध हाल में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घरवाले उसे एसआरएन अस्पताल ले गए जहां बताया कि वह मारपीट में घायल हुआ। चार जून को अज्ञात में मुकदमा भी दर्ज कराया।
विज्ञापन

सिर में चोट लगने की वजह से डॉक्टरों ने एक्सरे कराया तो हैरान रह गए। उसकेसिर में गोली धंसी होने की बात सामने आई। जिसकेबाद ऑपरेशन कर गोली निकाल ली गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सोमवार देर रात इलाज के दौरान उसकी सांसें थम र्गईं। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक बड़ी बहन है। पिता खेती करता है। झूंसी इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed