{"_id":"64bed2e588be248ae0089e34","slug":"93-percent-of-bcom-students-passed-in-first-class-allahabad-news-c-3-1-ald1020-183965-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बीकॉम के 93 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बीकॉम के 93 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने स्नातक तृतीय वर्ष (बीए, बीएससी, बीकॉम) सत्र 2022-23 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सर्वश्रेष्ठ परिणाम बीकॉम तृतीय वर्ष का रहा, जिसमें 93 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, बीए में 81 फीसदी और बीकॉम में 69 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
बीकॉम में कोई भी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण नहीं हुआ है। बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में 2751 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 2565 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी और 186 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में शामिल 2735 परीक्षार्थियों में 1894 परीक्षार्थी प्रथम, 286 परीक्षा द्वितीय और महज दो परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
बीएससी तृ़तीय वर्ष की परीक्षा में 23 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए थे और 202 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। आठ परीक्षार्थी द्वितीय परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए कुल 10744 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10481 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 8458 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
द्वितीय श्रेणी में 1646 और तृतीय श्रेणी में केवल 36 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। चार परीक्षार्थी फेल भी हुए हैं, जबकि 39 छात्र-छात्राएं द्वितीय परीक्षा में शामिल होंगे। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में 252 विद्यार्थी शामिल नहीं हुए थे, जबकि 46 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए थे। वहीं, 252 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिनका रिजल्ट अभी तैयार नहीं है।