फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कार्डियेक सर्जरी में अब जल्द भरते हैं घाव

कार्डियेक सर्जरी में अब जल्द भरते हैं घाव

Mon, 06 May 2019 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
कार्डियेक सर्जरी में अब जल्द भरते हैं घाव
कार्डियेक सर्जरी में अब जल्द भरते हैं घाव
विज्ञापन

0 एएमए में वैज्ञानिक संगोष्ठी, कैंसर के आधुनिक इलाज की भी दी जानकारी
प्रयागराज। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के सभागार में रविवार को आयोजित संगोष्ठी में कार्डियेक सर्जरी( एमआईसीएस) और कैंसर के आधुनिक इलाज के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता रहे अपोला मेडिक्स अस्पताल लखनऊ के डॉ. विजयंत देवनराज ने मिनिमली इनवेजिव कार्डियेक सर्जरी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हृदय रोग के उपचार में वर्तमान में प्रचलित एमआईसीएस तकनीक के बहुत से लाभ हैं। जैसे पुरानी पद्धति के मुकाबले दर्द का कम होना, घाव का जल्दी भरना, आईसीयू तथा अस्पताल में कम समय रहना और अपने दैनिक कार्य पर जल्द वापस पहुंचना आदि है। इस पद्धति में सीने के हड्डी को काटने की अपेक्षा दो पसलियों के बीच से चीरा लगाया जाता है, जिससे छाती की सुंदरता बनी रहती है और चीरा दिखाई नहीं देता है।
विज्ञापन

डॉ. हर्षवर्धन अत्रेय ने दो दशक में कैंसर के इलाज में आधुनिकीकरण विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में नई दवाओं के आने से रेडियेशन और सर्जरी के नवीनतम विधियों, इम्यूनोथेरेपी के आ जाने से कैंसर के इलाज गुणवत्ता आ गई है। इससे पुरानी दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता एएमए0अध्यक्ष डॉ. आरकेएस चौहान ने की। संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने किया। सचिव डॉ. राजेश मौर्या ने स्वागत किया। इस मौके पर डॉ.जीएस सिन्हा, डॉ. राधारानी घोष, डॉ. अमिताव घोष, डॉ. जीएल गुप्ता, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. मोहित जैन, डॉ. रितु जैन, डॉ. शरद साहू, डॉ. नागेश्वर मिश्र, डॉ. अनूप चौहान, डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. अभिनव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed