फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh mela 2019: Dissatisfaction after beating cleanliness worker, ADPRO vehicle broken

Kumbh Mela 2019: स्वच्छाग्रही की पिटाई से आक्रोश, एडीपीआरओ का तोड़ा वाहन

Thu, 28 Feb 2019 02:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 Feb 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
kumbh mela 2019: Dissatisfaction after beating cleanliness worker, ADPRO  vehicle broken

कुंभ मेला के सेक्टर 17 में बुधवार देर रात बवाल हो गया। यहां छतनाग घाट पर स्वच्छाग्रहियों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। स्वच्छाग्रहियों का आरोप है कि सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी प्राविधिक (एडीपीआरओ ) ने रात करीब 10.30 बजे उनके शिविर में पहुंचे और यहां सो रहे महिला स्वच्छाग्रहियों के साथ बदसलूकी की। इसके बाद वहां मौजूद महिला स्वच्छाग्रहियों ने हंगामा किया। जिसे सुनकर उसी शिविर में दूसरी तरफ सो रहे पुरुष स्वच्छाग्रही पहुंच गए और उनका विरोध किया।

विज्ञापन


विरोध करने पर स्वच्छाग्रही संजय कुमार सिंह को लाठी, डंडे, रॉड से पीटकर घायल कर दिया गया। घायल स्वच्छाग्रही को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इससे आक्रोशित स्वच्छाग्रहियों ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध होता देख एडीपीआरओ और उनके साथ आए करीब 10-15 ब्लॉक कोआर्डिनेटर वहां से असलहा लहराते हुए भाग निकले। इसके बाद नारेबाजी करते हुए 100 से ज्यादा स्वच्छाग्रही प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय पर आकर देर रात धरने पर बैठ गए। देर रात तक प्रदर्शनकारी मेलाधिकारी को बुलाने की मांग करते हुए धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन


छतनाग घाट रैन बसेरा में सेक्टर, 15, 16 और 17 के करीब 300 स्वच्छाग्रही रहते हैं। जहां उनके रहने और खाने पीने की सारी व्यवस्था है। कैंप के अगले हिस्से में पुरुष जबकि पिछले हिस्से में करीब 35 स्वच्छाग्रही महिलाएं रहती हैं। आरोप है कि बुधवार को रात 10.30 से 11 के बीच एडीपीआरओ आशुतोष कुमार अपने करीब 15 साथियों के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने बदसलूकी की। शोरगुल सुनकर संजय सिंह नामक विकलांग स्वच्छाग्रही मौके पर पहुंच गया। विरोध करने पर लाठी, डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। हंगामा बढ़ा तो बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौके की ओर दौड़े। यह देख डीपीआरओ और उनके साथ आए लोग अपनी बोलेरो गाड़ी छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने एडीपीआरओ के वाहन में तोड़फोड़ कर दी। घायल संजय को एसआरएन में भर्ती कराया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में सफाईकर्मी प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी और एसओ छतनाग राजेश यादव मेला प्राधिकरण कार्यालय पहुंच गए। एसडीएम के काफी समझाने पर भी स्वच्छाग्रही नहीं माने और मेलाधिकारी को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। इस संबंध में डीपीआरओ का कहना है कि, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में एडीपीआरओ का पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन, संपर्क उनसे नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed