फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बम्हरौली एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का 75 फीसदी काम पूरा

बम्हरौली एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का 75 फीसदी काम पूरा

Sun, 23 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बम्हरौली  एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का 75 फीसदी काम पूरा
बम्हरौली एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का 75 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन

0 देश का होगा पहला एयरपोर्ट जो साल भर के भीतर बनकर हो रहा तैयार, 15 नवंबर से होगी हवाई सेवा की शुरुआत
0 दिन रात चल रहा काम, लगाए गए हैं 950 मजदूर, देश के आधुनिकतम टर्मिनल में होगा शुमार
राहुल शर्मा
इलाहाबाद। कुंभ मेले के मद्देनजर बनाए जा रहे बम्हरौली एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ने जा रही है। यह देश का पहला ऐसा बड़ा एयरपोर्ट होगा जो साल भर के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरटी ऑफ इंडिया का दावा है इलाहाबाद में बन रहा एयरपोर्ट नवंबर माह के पहले सप्ताह तक तैयार हो जाएगा। यहां इंडिगो द्वारा हवाई सेवा की शुरूआत नई टर्मिनल से ही 15 नवंबर से की जाएगी। फिलहाल यहां 75 फीसदी से ज्यादा काम पूरा कर लिया गया है।
बम्हरौली में बन रहे सिविल टर्मिनल में यात्रियों को तमाम आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां दो ऐरो ब्र्रिज बनाए जाएंगे। इसकी कनेेक्टिविटी एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) से रहेगी। यानी की ऐरो ब्रिज में चढ़ने के बाद यात्री ऊपर ही ऊपर सीधे अपने विमान के अंदर पहुंच जाएगे। यहां दिव्यांग जनों के लिए भी कई तरह की सुविधाएं रहेंगी। इसके लिया यहां रैंप बनाने के साथ दिव्यांगजनों के लिए अलग से शौचालय भी बनाए जाएंगे। दो तल के सिविल टर्मिनल में यात्रियों के बैठने का भी बेहतर प्रबंध होगा। यहां प्रथम तल में एयरबस पकड़ने वाले यात्रियों के लिए वेटिंग रूम रहेगा। इसमें एक बार में 300 से ज्यादा यात्री बैठ सकेंगे। वीआईपी लाउंज भी प्रथम तल में रहेगा। इसके अलावा यहां एक साधारण श्रेणी का भी लाउंज बनाया जा रहा है। भूतल में छोटे विमान (एटीआर) पकड़ने वाले यात्रियों के लिए वेटिंग रूम रहेगा। एयरपोर्ट के भूतल एवं प्रथम तल पर एसी रेस्टोरेंट की भी सुविधा रहेगी। 138 करोड़ की लागत से बन रहे सिविल टर्मिनल एक कांफ्रेस हाल भी बनाया जा रहा है। ताकि कांफ्रेस हाल में तमाम कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी मीटिंग आदि को कर सकेंगे। यहां शहर के होटलों में रिजर्वेशन के काउंटर भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा तमाम एयरलाइंसों के 12 काउंटर भी बनाए जा रहे हैं। टैक्सी रिजर्वेशन का भी काउंटर एयरपोर्ट में रहेगा।
विज्ञापन


‘सिविल टर्मिनल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। कुंभ के पूर्व इलाहाबाद का देश के कई शहरों से हवाई संपर्क हो जाएगा।’
00 नंद गोपाल गुप्ता नंदी, उड्डयन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।

‘सिविल टर्मिनल का काम टाटा कंपनी काफी तेजी से कर रही है। यहां रनवे पर लाइटिंग का स्तर प्रस्तावित कैट एक स्तर के स्थान पर कैट तीन स्तर का रहेगा। इससे कोहरे में भी लैडिंग सुगम हो सकेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

00 सुनील यादव, निदेशक, बम्हरौली एयरपोर्ट।

सिविल टर्मिनल में यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
0 महिलाओं के लिए रहेगा चाइल्ड केयर रूम।
0 एयरकंडीशन वेज और नॉनवेज रेस्टोरेंट की सुविधा।
0 एयरपोर्ट से शहर के लिए हर समय एसी बस और टैक्सी की कनेक्टिविटी।
0 मिनी अस्पताल की भी रहेगी सुविधा, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी एंबुलेंस।
0 एक बार में 300 से ज्यादा चार पहिया वाहनों की हो सकेगी पार्किंग।
0 स्मोकिंग लाउंज की भी रहेगी एयरपोर्ट में सुविधा।
0 यात्री सुविधा के लिए रहेगी दो एस्केलेटर और दो लिफ्ट।
0 एयरपोर्ट में विमानों के नाइट लैडिंग की भी रहेगी सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed