फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित खबरें

इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित खबरें

Tue, 03 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित खबरें
ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए ट्रायल पूरा
विज्ञापन

0 आज कटऑफ जारी करने, कल से काउंसिलिंग की तैयारी
0 इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश की तैयारियां अंतिम दौर में
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में प्रवेश के लिए पहली बार होने जा रही ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए सोमवार को टेक्निकल ट्रायल पूरा हो गया। मंगलवार को प्रवेश प्रकोष्ठ और संबंधित फर्म के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से अंतिम ट्रायल करेंगे। सबकुछ ठीक रहा तो मंगलवार को ही ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए कटऑफ जारी कर दिया जाएगा और चार जुलाई से काउंसलिंग शुरू करा दी जाएगी। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय मंगलवार को फाइनल ट्रायल पूरा होने के बाद लिया जाएगा।
इविवि में इस बार बीए, बीएससी, बीकॉम समेत कुछ अन्य पाठ्यक्रमों में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होने जा रही है। सभी पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग एक साथ होगी। खास यह कि ऑनलाइन काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को तीन-तीन विषयों के कुल छह कॉम्बिनेशन भरने का मौका मिलेगा और मेरिट के आधार पर निर्धारित कॉम्बिनेशन के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन काउंसलिंग फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को केवल एक बार अभिलेखों के सत्यापन के लिए प्रवेश भवन जाना होगा। सोमवार को प्रवेश भवन में ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए टेक्निकल ट्रायल किया गया और इसमें सफलता भी मिल गई। इस दौरान काउंसलिंग फॉर्म भरे जाने, फीस जमा किए जाने, प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड किए जाने का ट्रायल हुआ। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए इविवि ने जिस फर्म को जिम्मेदारी सौंपी है, उसके प्रतिनिधियों को मंगलवार को प्रवेश भवन बुलाया गया है। उनकी मौजूदगी में अंतिम ट्रायल होगा। इसके बाद कटऑफ जारी किया जाएगा और बुधवार से ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

00
एमबीए की काउंसलिंग 12 को
- इविवि में एमबीए में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 12 जुलाई को होगी। अनारक्षित श्रेणी में 344 या अधिक, ओबीसी में 274 या अधिक, एससी वर्ग में 223.55 या अधिक, एसटी वर्ग में 46 या अधिक और कर्मचारी एवं शिक्षक कोटा में 232 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होना है। अभ्यर्थियों को शैक्षिक अभिलेखों की मूल एवं छाया प्रतियों के साथ सुबह 10 बजे मोनिरबा के राजशेखर हॉल में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
एमएड में प्रवेश 10 को
- इविवि में एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होने जा रही है। एमएड प्रवेश परीक्षा में अनारक्षित वर्ग में 139.5 अंक या अधिक, ओबीसी वर्ग में 116.5 या अधिक, एससी वर्ग में 111 या अधिक और एसटी वर्ग में 77.78 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को 10 जुलाई को सुबह दस बजे इविवि के शिक्षाशास्त्र विभाग में अपने सभी मूल अभिलेखों एवं उनकी छायाप्रति और फोटो के साथ उपस्थित होना है।
00
बीएफए में प्रवेश के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा 10 को
- इविवि में बीएफए में प्रवेश के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जुलाई को दृश्यकला विभाग में होगी। परीक्षा अवधि तीन घंटे की होगी। लिखित परीक्षा में अनारक्षित वर्ग में 129.6 या अधिक, ओबीसी वर्ग में 84.55 या अधिक, एससी वर्ग में 70.50 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी, स्पोर्ट्स एवं कर्मचारी-शिक्षक कोटा के सभी अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और कला सामग्री एवं ड्राइंग बोर्ड अपने साथ लाना होगा।
00
आईपीएस के तीन पाठ्यक्रमों में 45 दाखिले
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तीन पाठ्यक्रमों की सोमवार को हुई काउंसलिंग के दौरान कुल 45 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। इंस्टीट्यूट की निदेशक प्रो. नीलम यादव के अनुसार बीए इन फैशन डिजाइन में 29, बीवोक इन फैशन डिजाइन में 10 और डिप्लोमा कार्यक्रम में छह अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। इसके साथ ही आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों में पहले चरण की काउंसलिंग पूरी हो गई। जल्द ही दूसरे चरण की काउंसलिंग की तिथि घोषित की जाएगी।
00
एसएस खन्ना में प्रवेश के लिए फॉर्म मिलना शुरू
- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष सत्र 2018-19 और बीए प्रथम वर्ष सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए फॉर्म मिलना शुरू हो गया है। इविवि की स्नातक प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश के लिए कॉलेज के काउंटर से सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश पांच जुलाई से शुरू होगा।

00
आज जारी होगी बीएड प्रवेश की मेरिट लिस्ट
- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जिन छात्राओं ने बीएड प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, उनके प्रवेश की मेरिट लिस्ट तीन जुलाई को जारी होगा। प्राचार्य डॉ. लालिमा सिंह के अनुसार मेरिट लिस्ट अपराह्नन तीन बजे बीएड विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed