फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नीट में मिला जुला रहा परिणाम

नीट में मिला जुला रहा परिणाम

Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नीट में मिला जुला रहा परिणाम
नीट में मिला जुला रहा परिणाम
विज्ञापन

पृथु को 625वीं, निखिल को 848वीं व दिपाली की 1141वीं रैंक
06 मई को जिले में पहली बार 16 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
इलाहाबाद। सीबीएसई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) का सोमवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें जिले के कई होनहारों कोे अच्छी रैंक मिली है। इनमें भी दो मेधावियों कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पास रहने वाले पृथु जैन ने 625वीं तथा बैंक रोड निवासी निखिल जोस ने 848वीं रैंक हासिल कर मान बढ़ाया है। इसी क्रम में जीरो रोड निवासी दिपाली को 1141वीं रैंक मिली है। पिता अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक दिपाली को यूपीटेक में ओवर ऑल आठवीं तथा गर्ल्स में दूसरी रैंक मिली थी। कोचिंग संस्थानों ने भी अपने यहां पढ़ने वाले बच्चों के सफलता का दावा किया है। पहले परीक्षा परिणाम 05 जून को जारी होना था। इलाहाबाद में यह परीक्षा पहली बार कराई गई। 06 मई को नीट के लिए 16 केंद्र बनाए गए थे।

परीक्षार्थियों को तीन घंटे में 180 बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब देना था। इसके लिए कुल 720 अंक निर्धारित थे। प्रश्नपत्र में भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान के 45-45 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक जबकि हर गलत उत्तर पर एक अंक कटना था। परीक्षा के दिन भौतिकी विषय के प्रश्नों को देख परीक्षार्थियों का माथा चकरा गया था। परीक्षा में पहली अथवा दूसरी बार शामिल हुए ज्यादातर परीक्षार्थियों ने भौतिकी विषय के प्रश्नों को कठिन बताया। जबकि रसायन, जीव तथा वनस्पति विज्ञान के प्रश्न औसत थे। विषय विशेषज्ञों ने भी भौतिकी विषय के प्रश्नों को ही कठिन बताया था। परीक्षा परिणाम में इसका साफ असर देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed